Capricorn Tarot Card Horoscope Today 06 May Makar Tarot Card Rashifal: कार्य क्षेत्र से जुड़ी योजनाएं और महत्वपूर्ण जानकारियां गोपनीय रखें. किसी करीबी के साथ भी कोई जानकारी साझा न करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. उनकी मेहनत के अच्छे प्रतिफल प्राप्त हो सकते है. स्वभाव में जल्दबाजी बढ़ती नजर आ सकती है.
कार्य को पूरा करने के लिए ज्यादा आतुरता दिखा सकते हैं. जल्दबाजी के चलते कार्य में आ रही छोटी छोटी रूकावटों को नजरंदाज करना,आगे चलकर बड़ी समस्या के रूप में सामने आ सकता है. इस समय धैर्य और संयम के साथ कार्य पर पुनः अवलोकन कर उसे पूरा करने का प्रयास करें. स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास करें. जल्दबाजी या हड़बड़ीपन जीवन के सभी क्षेत्रों में संतुलन बिगाड़ सकता है.
मन की शांति के लिए कुछ समय कार्य से अवकाश ले सकते हैं.परिवार के साथ समय बताएं।सही और गलत का निर्णय करें. पुराने मित्र से ज्यादा मेल-मिलाप व्यक्तिगत जीवन में परेशानियां ला सकता है, इसलिए थोड़ा सजग रहे. व्यर्थ की बातों को न बढ़ाएं. किसी भी ऐसी बात का समर्थन न करें, जो स्वयं को गलत लग रही हो.
जीवन में सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र धैर्य और संयम होना चाहिए. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. विचारों में सकारात्मकता लाएं. पुराने लोगों के साथ रिश्ते बनाए रखें. जरूरत मंद लोगों की मदद करें.
स्वास्थ्य: गर्भवती महिलाएं बदलते हुए मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें. जरूरत से ज्यादा थकाने वाले कार्य न करें.
आर्थिक स्थिति: जीवनसाथी के व्यवसाय में धन निवेश कर सकते है. व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते: परिवार के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की धार्मिक स्थल की यात्रा करने की इच्छा को पूरा करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं