विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: लुभावनी स्थिति से दूर रहे, पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाएं

Capricorn Tarot Card Horoscope Today 02 May: Seven of cups की ऊर्जा दान पुण्य और धार्मिक कार्यों में रुचि, लक्ष्य हासिल करने में परेशानी, कार्य क्षेत्र में बदलाव लाने की कोशिश करने पर विचार करने की सलाह दे रही है. आइए जानते हैं, मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Card Rashifal: लुभावनी स्थिति से दूर रहे, पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाएं

Capricorn Tarot Card Horoscope Today 02 May, Makar Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों को समय रहते सुलझा लेना बेहतर रहेगा. दान पुण्य और धार्मिक कार्यों की तरह झुकाव बढ़ सकता है. ऐसे लोगों के साथ रिश्ते सीमित रखें, जो स्वार्थ वश रिश्ते बना रहे हों. इस समय आगे के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कुछ ऐसी स्थितियां निर्मित हो सकती है, जो काफी लुभावनी हो. इस स्थिति में सही मार्ग पर चलकर लक्ष्य हासिल करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है. इस समय जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे. इस बात का विश्वास रखें. 

पारिवारिक कार्यों के साथ कार्य क्षेत्र में भी ध्यान दें. व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाएं. धैर्य और संयम के साथ सभी परिस्थितियों में हौसला बनाए रखें. कार्य क्षेत्र या व्यवसाय में कुछ जरूरी बदलाव लाने की आवश्यकता महसूस कर सकते है. कुछ समय से चली आ रही नकारात्मक स्थितियों से बाहर निकल सकते है. सामाजिक कार्यों में थोड़ा संयम रखें. अन्यथा मान सम्मान में कमी आ सकती है.

गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें. बेवजह लोगों के साथ विवाद न करें. रिश्तों को गरिमा बनाए रखें. कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क हो सकता है. शोध कार्य से जुड़े विद्यार्थियों के लिए काफी मेहनत वाला समय होगा. सरकारी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.

स्वास्थ्य: बिना चिकित्सीय सलाह के कोई भी औषधि का सेवन न करें. जरा ही परेशानी में दवा का सेवन आगे परेशानी दे सकता है.

आर्थिक स्थिति: किसी सरकारी योजना में निवेश फायदेमंद रहेगा. किसी का दिया उधार वापस मिल सकता है.

रिश्ते: घर के निर्माण और साज सज्जा को लेकर परिजनों की राय ले सकते है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Capricorn Rashifal 02 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Capricorn, Tarot Card Daily Horoscope Makar, Aaj Ka Rashifal, 02 May Rashifal, 02 May Horoscope, आज का राशिफल 02 मई का राशिफल, Capricorn Tarot Card Horoscope Today 02 May 2026, Makar Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com