विज्ञापन

Bansuri Ke Upay: बांसुरी भी बदल सकती है आपका भाग्य, जानें इससे जुड़े अचूक वास्तु उपाय 

Flute Vastu rules and remedies: जिस मुरली के बगैर मुरलीधर की प्रतिमा अधूरी मानी जाती है, उस मुरली का संबंध सिर्फ मीठी तान से ही नहीं बल्कि आपके सुख-सौभाग्य से भी है. वास्तु शास्त्र में मुरली, बंशी या फिर कहें बांसुरी से जुड़े कई ऐसे उपाय बताए गये हैं, जिन्हें करने वास्तु से जुड़े कई दोष दूर और कामनाएं पूरी होती हैं.

Bansuri Ke Upay: बांसुरी भी बदल सकती है आपका भाग्य, जानें इससे जुड़े अचूक वास्तु उपाय 
Flute Vastu Remedies: बांसुरी के ज्योतिष एवं वास्तु उपाय
Pixabay

Ghar mein bansuri kahan rakhna chahiye: सनातन परंपरा में ​बांस से बनी जिस बांसुरी या फिर कहें मुरली का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. भगवान कृष्ण की सबसे प्रिय वस्तु मानी जाने वाली बांसुरी हिंदू धर्म में बहुत ही ज्यादा पवित्र वाद्य यंत्र माना जाता है. मान्यता है कि जिस स्थान पर बांस से बनी बांसुरी होती है या फिर जहां पर बांसुरी की मधुर आवाज सुनाई देती है, वहां पर हर समय सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है. आइए जानते हैं कि मन को सुकून देने वाली बांसुरी किस तरह आपकी कामनाओं को पूरा करने में मददगार साबित होती है. 

घर में कहां रखें बांसुरी?

वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस से बनी बांसुरी के शुभ फल या फिर कहें उसकी सकारात्मक ऊर्जा को पाने के लिए हमेशा ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां पर सभी की नजर पड़े. हालांकि इसके लिए ईशान कोण या फिर कहें पूजा घर में रखना बेहद शुभ माना गया है. 

घर में कैसी रखें बांसुरी?

वास्तु शास्त्र में अलग-अलग कामनाओं के लिए अलग-अलग बांसुरी से जुड़े वास्तु उपाय बताए गये हैं. यदि किसी को अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना हो तो उसे अपने घर में चांदी या फिर सोने की बांसुरी बनवाकर पूजा घर में रखनी चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर में चांदी की बांसुरी होती है, वहां पर धन की देवी लक्ष्मी हर समय कृपायमान रहती है. वास्तु के अनुसार घर में बांस से बनी बांसुरी को हमेशा तिरछा करके रखना चाहिए, ताकि उसकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे. 

बांसुरी के वास्तु उपाय

  • हिंदू मान्यता के अनुसार घर के पूजा स्थान अथवा किसी अन्य पवित्र स्थान पर बांसुरी रखने के बहुत फायदे होते हैं. वास्तु के अनुसार जिस स्थान पर बांसुरी होती है, वहां पर स्थित निगेटिव एनर्जी दूर होती है पाजिटिव एनर्जी बनी रहती है. 
  • यदि आप चांदी या सोने की बांसुरी नहीं खरीद सकते तो आप लकड़ी की बांसुरी को अपने घर के मुख्य द्वार के ऊपर तिरछा करके लटकाएं. मान्यता है कि इस उपाय को करने पर घर के भीतर धन का फ्लो लगातार बना रहता है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन मजबूत होती जाती है. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर के पूजा स्थान में भगवान श्री कृष्ण की प्रिय मुरली या फिर कहें बांसुरी होती है, वहां  पर हर समय कान्हा की कृपा बरसती रहती है. 

Guru Gochar 2026: 12 साल बाद..12 राशियों पर..गुरु का गोचर आखिर कैसा डालेगा असर?

  • वास्तु के अनुसार यदि चंचल मन होने के चलते कोई बच्चा पूरे मनोयोग से पढ़ाई न कर पाता हो तो उसकी स्टडी टेबल के पास बांस से बनी बांसुरी रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार बांसुरी के इस उपाय को करने पर सकारात्मक नजीते मिलते हैं और बच्चे का मन पढ़ाई में पूरी तरह से रमने लगता है. 
  • यदि आपके घर में किसी स्थान पर बीम से जुड़ा कोई दोष है तो उस स्थान की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए वहां पर बांसुरी लटका देना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com