Aries Tarot Card Horoscope Today 06 May Mesh Tarot Card Rashifal: दूसरों के कामों में ज्यादा उलझना परेशानी में डाल सकता है. किसी को उधार देना नुकसान दे सकता है. पारिवारिक मुद्दों पर सकारात्मक विचार रखें. किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा जोखिम न उठाएं. कार्य क्षेत्र में आया अधिकारी के नियम कायदों के चलते कार्य की अधिकता हो सकती है. पुरानी गलतियों से सीख लें. वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें.
किसी सामाजिक संस्था के साथ कार्य करने का अवसर मिल सकता है. कुछ नए लोगों से मुलाकात जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. मित्र के साथ व्यवसाय में साझेदारी के प्रस्ताव मिल सकते है. सामने वाले की साख और अच्छे व्यवहार के चलते इस प्रस्ताव को सहमति दे सकते है. परिवार की संपत्ति को लेकर कुछ कागजात सामने आ सकते है.
कोई बाहरी व्यक्ति इस संपत्ति पर अपना अधिकार की बात कर सकता है. इस समय किसी अच्छे कानूनी सलाहकार से सलाह ले सकते है. किसी की निजी बातों को चोरी छिपे न सुने. सामने वाले के मन में आपको लेकर गलत राय बन सकती है.
कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें. संतान की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते है. समय-समय पर उसके विचारों को जानने का प्रयास करें. किसी के भी साथ बहस न करें. वरना छोटी सी बात बड़ी परेशानी बन सकती है.
स्वास्थ्य: ज्यादा काम करने के कारण पैरों में सूजन आ सकती है. इस समय आराम करना जरूरी है.
आर्थिक स्थिति: परिवार से कोई कीमती उपहार मिल सकता है. जल्दबाजी में कोई भी अनुबंध पर हस्ताक्षर न करें.
रिश्ते: प्रेम में तनाव हो सकता है. जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं