विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: सुखद यादों से खुशी, व्यवहार में बदलाव, अच्छे प्रतिफल की प्राप्ति

Aries Tarot Card Horoscope Today 05 May : Six of cups की ऊर्जा व्यवहार में बदलाव, पुराने मित्र से मुलाकात, पुरानी संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदलने पर विचार करने की बात लेकर आ रही है. आइए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: सुखद यादों से खुशी, व्यवहार में बदलाव, अच्छे प्रतिफल की प्राप्ति

Aries Tarot Card Horoscope Today 05 May Mesh Tarot Card Rashifal: किसी पुराने मित्र से मुलाकात बचपन की सुखद यादें याद दिला सकती है. लंबे समय से मन में बसी हुई निराशा से बाहर आ सकते हैं. सरकारी सेवक (officer) से किसी कार्य के चलते में मुलाकात करना पड़ सकती है. सामने वाले का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होने से प्रभावित हो सकते है. सामने वाले से नम्रता पूर्वक कार्य करने की गुजारिश करें. आपके कठिन श्रम का प्रतिफल देर से मिलने की संभावना बन सकती है...इस बात से थोड़ा चिंतित हो सकते हैं.

पूर्व के कार्य से मिली अच्छी सफलता से थोड़ा अहंकार मन में आ सकता है. इस स्थिति में लोगों के साथ गलत व्यवहार कर सकते है. उच्चता की इस स्थिति में खुद को अन्य लोग से कम समझना आपकी सफलता के लिए अच्छा नहीं रहेगा. हो सकता है कि, किसी कार्य से आपको जितने पारितोषिक मिलने की उम्मीद थी. उससे कहीं ज्यादा पारितोषिक आपको मिल जाएं.

ये समय आपके जीवन में अनुकूलता लेकर आ सकता है. मन में यदि भविष्य का भय, विलंबित सफलता को लेकर बेचैनी या चिंता हो रही है, तो उससे बाहर निकलें. इस समय रूठे हुए लोगों को भी मनाने के प्रयास सफल साबित होंगे, जो भी महत्वकांक्षा मन में बसी हुई हैं. उसको पूरे करने के प्रयास सफल होंगे. पूर्व में जिन तकलीफों से आप गुजरे हैं, जिस धैर्य से आपने अभी तक प्रतीक्षा की हैं...उसका प्रतिफल आपको मिलेगा.

स्वास्थ्य: मौसम के बार बार बदलने से हाथ-पैरों में दर्द की शिकायत सकती हैं. इस समय थोड़ा आराम करें.

आर्थिक स्थिति: किसी पुरानी संपत्ति को छोटी दुकानों में बदल सकते है. कुछ कीमती वस्तुओं को खरीद सकते हैं.

रिश्ते: अपने से छोटे लोगों को इज्जत दीजिए. इससे वह आपके कार्यों में मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Aaj, Mesh Tarot Card Rashifal, Aries Rashifal 05 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Aries, Tarot Card Daily Horoscope Mesh, Aaj Ka Rashifal, 05 May Rashifal, 05 May Horoscope, आज का राशिफल 05 मई का राशिफल, Aries Tarot Card Horoscope Today 05 May 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com