Aries Tarot Card Horoscope Today 28 May 2026, Mesh Tarot Card Rashifal:- पारिवारिक व्यवस्था से जुड़े हुए फैसले बेहतर रहेंगे. संपत्ति या किसी अन्य मुद्दे को लेकर चल रही गलफहमियां किसी बुजुर्ग की मध्यस्थता से दूर हो सकती है. संतान की गतिविधियों और संगति पर नजर रखें. छोटे बच्चों की कलात्मक और रचनात्मक सोच को आगे बढ़ाएंगे. जल्दबाजी में बिना सोचे समझे कोई फैसला लेना दुविधा में डाल सकता है. व्यर्थ की बहसबाजी से रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है.
व्यवसायिक/Professional:- जल्द ही अच्छे कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर आ सकते है. इन मौकों का फायदा उठाएं, लापरवाही बिल्कुल भी न करें. संपत्ति या वाहन खरीद फ़रोख्त से सम्बन्धित कार्य करने वाले लोगों के लिए समय लाभदायक है. नौकरी में दिये गये कार्य को सफलता पूर्वक पूरा कर उच्च अधिकारियों के सामने अपनी योग्यता का प्रदर्शन करेंगे.
स्वास्थ्य /Health:- कहीं बाहर की यात्रा बीमार कर सकती है. खानपान और दिनचर्या को नियमित करे.
आर्थिक स्थिति/Finance:- कुछ अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते है. जिनमें कटौती करना मुश्किल होगा.
रिश्ते/Relationship:- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी लोगों के साथ व्यवहार नम्र और सहज रखें. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं