विज्ञापन

मेष आज का राशिफल 28 मई 2026: बढ़ेगी संबंधों, संतुलन और साझेदारी की अहमियत, सार्वजनिक जीवन में आएगी हलचल

Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज चंद्रमा का गोचर संबंधों, संतुलन और साझेदारी के प्रभाव को बढ़ाने वाला है. दांपत्य और सार्वजनिक जीवन में हलचल रह सकती है.

मेष आज का राशिफल 28 मई 2026: बढ़ेगी संबंधों, संतुलन और साझेदारी की अहमियत, सार्वजनिक जीवन में आएगी हलचल
मेष आज का राशिफल: बढ़ेगी संबंधों और साझेदारी की अहमियत, रखें संतुलन

Aries horoscope 28 May 2026 mesh rashi: आज चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेंगे, इसलिए आज संबंधों, संतुलन, साझेदारी और सामाजिक व्यवहार का प्रभाव अधिक रहेगा. मेष राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष रूप से दांपत्य, साझेदारी और सार्वजनिक जीवन में हलचल ला सकता है. दिन की शुरुआत थोड़ी मानसिक अस्थिरता के साथ हो सकती है, क्योंकि आप अपने विचारों और दूसरों की अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे.

करियर और व्यापार

कार्यक्षेत्र में आपको सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा. आप व्यापार करते हैं तो साझेदारी से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें. किसी पुराने ग्राहक या मित्र से लाभदायक संपर्क स्थापित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया देना नुकसानदायक हो सकता है. आर्थिक दृष्टि से यह दिन संतुलित रहेगा. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा. अचानक सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक आवश्यकता में धन खर्च हो सकता. है.

परिवार और प्रेम

पारिवारिक जीवन में वातावरण मधुर रहेगा. जीवनसाथी के साथ किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है. अविवाहित लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है. हालांकि, अहंकार या जिद से बचना जरूरी है, अन्यथा छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को नई प्रेरणा मिलेगी. कला, संगीत और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए विशेष सफलता के संकेत हैं.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक थकान, सिरदर्द या नींद की कमी महसूस हो सकती है. अत्यधिक सोच-विचार से बचें और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें. योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे.

उपाय: सुबह हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. ॐ चंद्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.

शुभ रंग: लाल और क्रीम.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com