Aquarius Tarot Card Horoscope Today 07 May 2026, Kumbh Tarot Card Rashifal: आप ऐसा महसूस कर सकते हैं जैसे परिवार में कुछ जरूरी बातें या फैसले आपसे छिपाए जा रहे है. इस बात से मन परेशान हो सकता है. परिवार के किसी सदस्य से इस विषय पर जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं. इस समय आपके सफलतापूर्वक चल रहे व्यवसाय में कुछ चुनौतियां और बाधाएं आ सकती हैं.
धैर्य और आत्मविश्वास से इन चुनौतियों का सामना करें. थोड़ा मेहनत अधिक करना पड़ सकती हैं, पर इस स्थिति से आप बाहर निकल आएंगे. इस समय आपकी जरा सी गलती आपके किए किराए पर पानी फेर सकती हैं. स्वयं पर संदेह उत्पन्न न होने दें. यदि आप लोगों के सामने खुद को कमजोर दर्शाएंगे, तो आपका कोई भी प्रतिद्वंद्वी आपको पराजित कर सकता है.
लोगों की अपेक्षाओं का अंबार और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का दबाव थका सकता है. इन सब से बाहर निकले. लोगों की अपेक्षा कभी पूरी नहीं होती है. इस बात को समझ कर कार्य को बेहतर करने का प्रयास करें. लोगों के दबाव में आकर कार्य करेंगे, तो उसमें सफलता आपके अनुरूप नहीं होगी. प्रिय व्यक्ति पर शक कर सकते है. सामने वाले के रहस्यमय व्यवहार मन में आक्रोश उत्पन्न कर सकता है. सामने वाले से उसके व्यवहार को लेकर बातचीत कर सकते हैं.
स्वास्थ्य: इस समय सर्दी जुकाम के कारण बुखार भी आ सकता है. ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें.
आर्थिक स्थिति: बिना सोचे जल्दबाजी में किसी योजना में धन निवेश करना आपको मुश्किल में डाल सकता हैं.
रिश्ते: घमंडी स्वभाव के चलते लोगों के साथ बुरा व्यवहार कर सकते हैं. जीवनसाथी के परिजनों को अपमानित कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं