विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: अंजान लोगों से दूरी, व्यवसाय में धन निवेश, पारिवारिक मामले में तनाव

Aquarius Tarot Card Horoscope Today 05 May: Seven of cups की ऊर्जा धन निवेश सम्बन्धी सलाह लेने, कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी, संतान की संगत पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दे सकती है. आइए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: अंजान लोगों से दूरी, व्यवसाय में धन निवेश, पारिवारिक मामले में तनाव

Aquarius Tarot Card Horoscope Today 05 May Kumbh Tarot Card Rashifal: धन निवेश के मामलों में आर्थिक सलाहकार से सलाह ले सकते है. शेयर बाजार या किसी अन्य योजना में सोच समझकर धन निवेश करे. व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर व्यक्तिगत जीवन के कार्यों को प्राथमिकता दें. पारिवारिक मामलों को सभी परिजनों के साथ सलाह मशवरा करें. इस समय किसी कार्य को लेकर परेशान हो सकते हैं. कोर्ट कचहरी के मामले में सामने वाले पक्ष के वकील के अनैतिक साधनों में लिप्त होने की सूचना परेशान कर सकती है. फैसले के विरुद्ध जाने की आशंका से चिंतित हो सकते है. संतान की संगति का विशेष ध्यान रखें.

व्यवसाय में कुछ बदलाव कर सकते है. अनजान लोगों के साथ दूरी बनाकर रखें. व्यवसाय में आ रही समस्या को लेकर साझेदार के साथ बातचीत कर सकते है. किसी नए धन निवेश पर विचार करेंगे, फिर अपने कार्य को आगे बढ़ाएं. समय की बर्बादी न करें. गुस्से पर काबू करें. सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है.

संतान की सेहत में गिरावट आ सकती है. कुछ ऐसे खर्चे हो सकते है, जो मजबूरी वश करना पड़ सकता है. नौकरी में काफी व्यस्तता बढ़ सकती है. किसी कार्य को करने में लापरवाही से बचना होगा. अध्यात्म के कार्यों में झुकाव बढ़ता महसूस होगा. पारिवारिक संपत्ति में किसी से वाद विवाद हो सकता है. अपने रहन सहन में परिवर्तन लाएं. किसी से चल रही अनबन को बातचीत से सुधारें.

स्वास्थ्य: हृदय संबंधी परेशानी हो सकती है. खानपान में सुधार और परहेज करना पड़ सकता है.

आर्थिक स्थिति: बीमारी के चलते काफी पैसा खर्च हो सकता है. थोड़ा सोच समझकर पैसा खर्च करें.

रिश्ते: पुराने रिश्तों को आजमाकर देख सकते है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aquarius Rashifal 05 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Aquarius, Tarot Card Daily Horoscope Kumbh, Aaj Ka Rashifal, 05 May Rashifal, 05 May Horoscope, आज का राशिफल 05 मई का राशिफल, Aquarius Tarot Card Horoscope Today 05 May 2026, Kumbh Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com