विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal:लेनदेन की मामलों में सावधान, समाजसेवा के कार्यों में भागीदारी, प्रिय के साथ विवाह

Aquarius Tarot Card Horoscope Today 04 May: Seven of pentacles की ऊर्जा कार्य क्षेत्र में असंतुष्टि, गलत कार्यों का समर्थन न करने और लेनदेन के मामलों में लापरवाही से नुकसान को दर्शा सकती है. आइए जानते हैं कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal:लेनदेन की मामलों में सावधान, समाजसेवा के कार्यों में भागीदारी, प्रिय के साथ विवाह

Aquarius Tarot Card Horoscope Today 04 May Kumbh Tarot Card Rashifal: लेनदेन से जुड़े मामलों में लापरवाही नुकसान दे सकती है. किसी योजना की विफलता आत्मविश्वास में कमी ला सकती है. विफलता को अंतिम निर्णय न माने. पुनः प्रयास करें. सफलता जरूर प्राप्त होगी. कार्य क्षेत्र में राजनीति और पक्षपात पूर्ण वातावरण के चलते अच्छे अवसर प्राप्त नहीं हो रहे है. इस स्थिति से असंतुष्ट हो सकते है. इस स्थिति में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है. जीवनसाथी या परिवार के लोगों की सलाह और सहयोग निर्णय लेने में मजबूती देगा. इस समय समाज सेवा के कार्यों से जुड़ सकते हैं.

धैर्य और संयम के साथ अपनी सफलता का पुनः अवलोकन कर सकते हैं, साथ ही ऐसे किसी कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपकी रुचि के अनुसार हो. यदि लोगों की बात सुनने की आवश्यकता महसूस कर रहे है, तो सामने वालों के साथ व्यवहार सही रखें. प्रिय के साथ विवाह को लेकर दोनों के परिजन इस समय ऐसा सहमति दिखा रहे हैं. यह समय जीवन में बदलाव को लेकर आ रहे परिवर्तनों को आत्मसात करने का है. यदि बार-बार मन में विचलन महसूस कर रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ अपनी परेशानी को साझा कर सकते हैं. 

किसी के गलत कार्य में किया गया समर्थन उच्च अधिकारी के निगाह में मान सम्मान को कम कर सकता है. सामने वाले को समझने का प्रयास करें. अंत में फैसला उसका ही का होगा. उसके फैसलों पर हावी होने का प्रयास न करें. लोगों को अपने जीवन में हस्तक्षेप न करने दे. कार्यों को स्वयं पूरा करने का प्रयास मन को संतुष्टि दे सकता है.

स्वास्थ्य: पर्याप्त नींद ले। अच्छी नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर होती है.

आर्थिक स्थिति: धन का निवेश सोच समझकर करें. व्यर्थ के खर्चों को कम करने का प्रयास बेहतर रहेगा.

रिश्ते: पुरानी बातों को लेकर ना बैठे रहे. अपनी गलतियों के लिए माफी मांग लेना बड़प्पन को बढ़ा सकती है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aquarius Rashifal 04 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Aquarius, Tarot Card Daily Horoscope Kumbh, Aaj Ka Rashifal, 04 May Rashifal, 04 May Horoscope, आज का राशिफल 04 मई का राशिफल, Aquarius Tarot Card Horoscope Today 04 May 2026, Kumbh Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com