विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 03 April 2026: कन्या का काम करेगा गुडलक तो कुंभ को होगी थोड़ी परेशानी, पढ़ें अपना भी राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 03 April 2026: आज शुक्रवार के दिन चंद्रमा कन्या राशि में स्थित है, जिसके कारण आज कन्या, धनु और कुंभ जैसी राशियों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें 03 अप्रैल 2026 का पूरा राशिफल.

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 03 April 2026: कन्या का काम करेगा गुडलक तो कुंभ को होगी थोड़ी परेशानी, पढ़ें अपना भी राशिफल
Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 03 April 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 03 अप्रैल 2026 का पूरा राशिफल.
NDTV

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 03 April 2026: आज वैशाख मास के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा वाले दिन चंद्रमा कन्या राशि में स्थित है, जिसके कारण आज कन्या, धनु और कुंभ जैसी राशियों के लिए का पूरा दिन शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। आज इन राशियों को करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी और पूरा दिन खुशियों भरा रहेगा लेकिन कुंभ और मीन को आज अपने कामकाज में खूब सावधानी रखनी होगी. आज आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है दिन, जानने के लिए पढ़ें 03 अप्रैल 2026, शुक्रवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 03 अप्रैल, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. आपको शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी का अनुभव होगा. घर का वातावरण अच्छा रहेगा. आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय और नौकरी में संतोष का अनुभव करेंगे. सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मित्रों और स्नेहीजनों का साथ पाकर आनंद की प्राप्ति होगी. वस्त्र-आभूषण की खरीदारी करने जा सकते हैं. आज सामाजिक कामों में आप व्यस्त रह सकते हैं. तनाव दूर होने से मन प्रसन्न होगा.

वृषभ (Taurus)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 03 अप्रैल, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है. विद्यार्थियों का पढ़ने-लिखने में ध्यान रहेगा. दोपहर के बाद घर-परिवार के लोगों के साथ आनंददायक समय गुजरेगा. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. काम में सफलता से यश प्राप्त होगा. व्यापार में भागीदार का सहयोग मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. आज अधूरा पड़ा कोई काम पूरा होने से मन में प्रसन्नता होगी. बचपन के दोस्तों से मुलाकात या फोन पर बात हो सकती है.

मिथुन (Gemini)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 03 अप्रैल, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज आप में ताजगी का अभाव रहेगा. कार्यस्थल पर आपके काम करने की गति कम रहेगी. व्यापार में भी आप मेहनत करेंगे, लेकिन ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें. पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होने की भी आशंका रहेगी. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने से मन अशांत रहेगा. स्थायी संपत्ति को लेकर आज आपके प्रयास सही दिशा में आगे नहीं बढ़ेंगे. आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी. किसी राजनीतिक और बौद्धिक चर्चा से आज दूर ही रहें.

कर्क (Cancer)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 03 अप्रैल, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आज का दिन आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखेगा. आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे. दोपहर के बाद किसी बात की चिंता आपको हो सकती है. एनर्जी का अभाव रहेगा. परिजनों के साथ मतभेद रहेगा. धन का खर्च होगा. व्यापार में समय लाभ का बना हुआ है. नौकरीपेशा लोगों के काम की अधिकारी प्रशंसा कर सकते हैं.

सिंह (Leo)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 03 अप्रैल, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. आज बौद्धिक क्षमता से किसी खास चर्चा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे, हालांकि वाद-विवाद टालें. कार्यस्थल पर आपको कोई नया काम मिल सकता है. सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलने की उम्मीद रहेगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय गुजरेगा. आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है. दोपहर के बाद आपको विशेष रूप से संभलकर चलने की सलाह दी जाती हैं. भाइयों से लाभ होगा. आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी. स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद रहेगी.

कन्या (virgo)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 03 अप्रैल, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज आपका दिन शुभ फलदायी है. अपनी वाणी से आप लाभदायी और प्रेम भरे सम्बंध स्थापित कर सकेंगे. आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य लोगों को प्रभावित कर सकेगी. व्यापार के लिए आज का दिन लाभदायी होगा. नौकरीपेशा लोगों को भी सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. मन आनंदित रहेगा. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा. वाद-विवाद से आज दूर रहें. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

तुला (Libra)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 03 अप्रैल, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को नरम बनाए रखें. वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं. नियमों से जुडी़ बातों और निर्णयों को सोच-समझकर करें. नियम से हटकर कोई काम करने से आप परेशान हो सकते हैं. कोई कनफ्यूजन हो, तो आज उसे दूर करने का प्रयास करें. खर्च की मात्रा अधिक रहेगी. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है. दोपहर के बाद आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा. आर्थिक रूप से लाभ होगा.

वृश्चिक (Scorpio)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 03 अप्रैल, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. जीवनसाथी की तलाश के लिए आज का दिन शुभ है. आय और व्यापार में वृद्धि के योग हैं. मित्रों के साथ प्रवास पर घूमने जा सकते हैं. जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक गुजरेगा. दोपहर के बाद आपके स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढ़ेगी. किसी के साथ गुस्से वाला व्यवहार ना करें. परिजनों के साथ अनबन होने से मानसिक रूप से आप चिंतित हो सकते हैं. इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है. आज सिर दर्द या जोड़ों में दर्द की आशंका बनी रहेगी.

धनु (Sagittarius)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 03 अप्रैल, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज आपकी कार्य योजनाएं अच्छी तरह से पूरी होंगी. व्यापार में भी सफलता मिलेगी. कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा. परिश्रम के अनुसार पद में भी उन्नति होगी. इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है.परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा. मित्रों से हुई भेंट से मन खुश रहेगा. प्रवास और पर्यटन का योग है. आज का दिन धन आगमन के लिए शुभ है. संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

मकर (Capricorn)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 03 अप्रैल, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों का प्रयास सफल हो सकता है. विदेश से जुड़े व्यापार में भी आज लाभ के योग हैं. धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है. परिजनों में आनंद और उल्लास का वातावरण बना रहेगा. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. धन के साथ-साथ मान-सम्मान की भी वृद्धि होगी. पिता की ओर से लाभ होगा. गृहस्थ जीवन में मनमुटाव हो सकता है. प्रेम जीवन में भी असंतुष्टि रहेगी. विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद भी कम सफलता मिलेगी.

कुंभ (Aquarius)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 03 अप्रैल, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. नए काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. व्यापार बढ़ाने के लिए आप कोई योजना बना सकते हैं. बाहर खाने-पीने से आज आपको बचना चाहिए. अपनी वाणी पर संयम रखने से आप किसी के साथ उग्र चर्चा अथवा मनमुटाव को टालने में सफल हो सकेंगे. दोपहर के बाद किसी बात की प्रसन्नता होगी. स्वास्थ्य में भी सुधार होगा. धार्मिक कार्य तथा धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकेगा. भाई-बहनों से लाभ होने की भी संभावना है. आर्थिक लाभ होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 03 अप्रैल, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. व्यवसाय में भागीदारी से आपको लाभ होगा. कार्यस्थल पर टीम वर्क से अपना काम आसानी से पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा. दोपहर के बाद परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव करेंगे. आज किसी नए काम की शुरुआत ना करें. यात्रा को टालें. क्रोध पर संयम रखें. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है. संतान की जरूरतों पर पैसा खर्च होगा. स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com