विज्ञापन

Aaj ka Panchang: जानें ज्येष्ठ माह के नवमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचक का समय

Aaj Ka Panchang 11 May 2026: सोमवार यानि आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज के दिन अभिजीत मुहूर्त, विजय मुहूर्त और अमृत काल जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं, जबकि पूरे दिन पंचक प्रभावी रहेगा. जानें सूर्योदय, नक्षत्र, राहुकाल और सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त .

Aaj ka Panchang: जानें ज्येष्ठ माह के नवमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचक का समय
आज का पंचांग (11 मई): ज्येष्ठ कृष्ण नवमी पर शुभ कार्यों के लिए नोट करें अमृत काल और विजय मुहूर्त

Aaj ka Panchang, 11 May 2026: सनातन धर्म में पंचांग का बेहद महत्व है. दिन की शुरुआत से लेकर कोई शुभ या नए कार्य या व्रत-पर्व इनका निर्धारण पंचांग (तिथि, नक्षत्र, योग और करण, वार) के आधार पर ही किया जाता है...साथ ही व्रत-त्योहार या विशेष दिन के साथ ही और पक्ष-मास की जानकारी भी इसी से मिलती है. सोमवार (11 मई 2026) को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. 

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि आज

नवमी तिथि दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगा. हालांकि, उदयातिथि (सूर्य उदय के समय जो तिथि हो) के हिसाब से पूरे दिन नवमी तिथि का ही मान किया जाएगा. सोमवार को सूर्योदय 5 बजकर 33 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 2 मिनट पर होगा. नक्षत्र की बात करें, तो शतभिषा नक्षत्र देर रात 1 बजकर 28 मिनट तक रहेगा, उसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र लगेगा. योग इन्द्र 11 मई को पूरे दिन के साथ ही 12 मई की सुबह 1 बजकर 4 मिनट तक चलेगा. वहीं, करण गर दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा .

नोट करें शुभ मुहूर्त

नवमी तिथि के शुभ मुहूर्त की बात करें, तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 51 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. वहीं, अमृत काल शाम 6 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 1 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा .

आज का राहुकाल

अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 7 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 55 मिनट तक, यमगंड सुबह 10 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा.  वहीं, दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा पूरे दिन पंचक प्रभावी रहेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com