विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2018

कमलनाथ बोले - दो चीजें शांति से निपट गईं, एक तो चुनाव दूसरी BJP

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने विधानसभा चुनाव में पिछले चुनावों के मुकाबले ज्यादा मतदान होने पर मतदाताओं का आभार जताया.

कमलनाथ बोले - दो चीजें शांति से निपट गईं, एक तो चुनाव दूसरी BJP
वोट देने के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ.
भोपाल : कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने विधानसभा चुनाव में पिछले चुनावों के मुकाबले ज्यादा मतदान होने पर मतदाताओं का आभार जताया. कमलनाथ ने कहा कि राज्य में चुनाव के साथ-साथ भाजपा भी शांति से निपट गई. कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कमलनाथ ने कहा कि राज्य के हर वर्ग में भाजपा सरकार के खिलाफ असंतोष था, यह चुनाव प्रदेश की जनता और भाजपा के बीच था, कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो वादे किए है, सत्ता में आने पर उन्हें पूरा किया जाएगा. राज्य में कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सवाल जब कमलनाथ से पूछा गया तो उनका जवाब था कि राहुल गांधी जिसे चाहेंगे वही राज्य का मुख्यमंत्री होगा.

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में शिवराज या महाराज?

बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि मध्यप्रदेश के 230 में से 227 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक करीब 75 प्रतिशत मतदान हुआ. यहां वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में 72.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. राज्य के बाकी बचे तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले गए. इनमें बैहर में 78 फीसदी, लांजी में 79.07 फीसदी और पारसवाड़ा में 80.06 फीसदी मतदान हुआ.

यह भी पढ़ें: क्या मध्य प्रदेश में खत्म होगा कांग्रेस का वनवास या बीजेपी फिर मारेगी बाजी, मिजोरम में किसे मिलेगी सत्ता,10 बड़ी बातें
​
मध्यप्रदेश के चंबल क्षेत्र के कुछ स्थानों पर मारपीट, गोलीबारी और मतदान केंद्रों में तोड़फोड़ की घटनाओं के अलावा पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण रहा. राज्य में 74.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, हालांकि छह बजे के बाद भी कई स्थानों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई थीं.  

VIDEO:  मध्य प्रदेश में बढ़े मतदान प्रतिशत का बीजेपी को लाभ मिलेगा या कांग्रेस को ?
​
मध्यप्रदेश में गड़बड़ी के चलते बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) बदली गईं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी एल कांताराव ने संवाददाताओं को बताया, 'राज्य में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया. कहीं भी हिंसा और पुनर्मतदान की बात सामने नहीं आई है. नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट के तीन विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 80 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं पूरे राज्य में 74.61 प्रतिशत मतदान हुआ है. यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है.'

(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamal Nath, Madhya Pradesh Assembly Polls 2018, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com