विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2018

पीएम मोदी बोले, मेरी मां राजनीति का 'र' तक नहीं जानती, कांग्रेस ने उनका नाम घसीटकर ओछी हरकत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस द्वारा उनकी मां के बाद पिता को भी राजनीति में ‘‘घसीटे’’ जाने पर कहा कि कांग्रेस अब मुद्दों के अभाव में ऐसी ओछी हरकतें कर रही है.

Also Read in
पीएम मोदी बोले, मेरी मां राजनीति का 'र' तक नहीं जानती, कांग्रेस ने उनका नाम घसीटकर ओछी हरकत की
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.
विदिशा:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस द्वारा उनकी मां के बाद पिता को भी राजनीति में ‘‘घसीटे'' जाने पर कहा कि कांग्रेस अब मुद्दों के अभाव में ऐसी ओछी हरकतें कर रही है. मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में रविवार को यहां एक आमसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बहुत दिक्कत होती है उनको, जब मुद्दे नहीं बचे, तर्क नहीं बचे,जो जनता का विश्वास खो चुके हैं, खुद पर भरोसा उठा चुका है. तब एक ही रास्ता बचा है. गाली गलौज, गाली गलौज. उन्होंने कहा, ‘‘मैं हैरान हूं और ये नामदार कांग्रेस पार्टी के मुखिया. ये जो कुछ भी चल रहा है, उसको वे समर्थन दे रहे हैं''. मोदी ने कहा, ‘‘मैं हैरान था दो दिन पहले कांग्रेस के एक नेता हमारी माताजी को चुनाव में घसीट लाये. हमारी माताजी जिसने बेचारी ने मध्य प्रदेश कहां है, यह भी देखा नहीं, जो राजनीति का ‘‘र'' नहीं जानतीं. अपने छोटे से कमरे में प्रभु पूजा में जीवन बिता रही हैं. क्या मेरी मां को इस प्रकार से घसीटना उचित था. क्या आपके पास यही मुद्दा बचा है''.

अयोध्या मामले में पीएम का कांग्रेस पर हमला, कहा- उनके नेता चाहते हैं चुनाव तक न हो सुनवाई

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘‘मैं सोच रहा था, शायद कांग्रेस पार्टी सबक सीखेगी लेकिन आज मैंने देखा टीवी, सोशल मीडिया में चल रहा है, मेरी मां को घसीटने से कुछ मिला नहीं. आज मेरे पिताजी को घसीटकर ले आये. मेरे पिताजी, जो 30 साल पहले ये दुनिया छोड़कर चले गये. मेरे परिवार की सौ पीढ़ी में भी किसी का राजनीति से संबंध नहीं है. छोटा सा गांव, गरीब परिवार जैसा होता है, वैसी जिंदगी गुजारने वाले हम लोग. क्या कारण है, आज मेरे पिता जी को भी घसीटकर ले आये, जो 30 साल पहले दुनिया छोड़कर चले गये हैं''. उन्होंने कहा, ‘‘और कांग्रेस के नामदार कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं कि मोदी जी भी तो मेरे परिवार के लिये बोलते हैं. अरे नामदार, हम आपके परिवार के किसी भी व्यक्ति के लिये नहीं बोलते हैं. हम देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्रियों के लिये बोल रहे हैं. हम देश के भूतपूर्व कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बोल रहे हैं. उनके काम का हिसाब मांग रहे हैं. अगर मेरे परिवार का कोई भी व्यक्ति राजनीति में है. सार्वजनिक जीवन में है तो श्रीमान नामदार आपको भी हक है मेरे परिवार के बाल नोंच लेने का. अगर वह राजनीति में है तो, अगर वह सत्ता के गलियारों में है तो.

अयोध्या मामले में पीएम का कांग्रेस पर हमला, कहा- उनके नेता चाहते हैं चुनाव तक न हो सुनवाई

पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपका पूरा परिवार देश के शीर्षस्थ स्थानों पर रहा है, दल के शीर्षस्थ स्थानों पर रहा है, इसलिये जितना मोदी पर आप सवाल पूछ सकते हैं, जितना मोदी जवाबदेह है, उतना ही आपका परिवार भी जवाबदेह है, ये लोकतांत्र है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से कहा कि आप ये तर्क देकर गाली गलौज करने वाले अपने साथियों का बचाव मत कीजिये. और आप जनता मुझे बताइये कांग्रेस में कोई ऐसा है जो नामदार की इच्छा के सिवाय बोल सके. कांग्रेस में गली का कार्यकर्ताओं हो या दिल्ली का, वो नामदार की इजाजत के बिना बोल ही नहीं सकता है. उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार ने शनिवार को राजस्थान में कांग्रेस की एक जनसभा के दौरान कहा था, ‘‘आपके (मोदी के) प्रधानमंत्री बनने से पहले आपको जानता कौन था? अब भी आपके पिता का नाम कोई नहीं जानता, लेकिन हर कोई (कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधी के पिता का नाम जानता है''. मुत्तेमवार के इस बयान का वीडियो वायरल हो गया. हालांकि विदर्भ क्षेत्र के रहने वाले मुत्तेमवार ने कहा कि सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे वीडियो से छेड़छाड़ की गई है.

लोकसभा चुनाव 2019: दलितों को लामबंद करने के लिए कांग्रेस शुरू करेगी 'संविधान से स्वाभिमान अभियान'

विदिशा में आमसभा में मोदी ने कांग्रेस पर आपा खोने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपने देखा होगा कि ये झूठ पे झूठ बोले जा रहे हैं, अनाप-शनाप बोले जा रहे हैं. और बोल के चले जाओ सबूत-वबूत कुछ देना नहीं. अब तो आदत ऐसी हो गयी है. उन्होंने कहा कि अब तो यहां के युवाओं को भी चोर और नकलची कहना शुरू कर दिया है. पहले मोदी को चोर कहते थे. अब कहते हैं यहां के युवा परीक्षा में चोरी, नकल करते हैं. क्या करते हैं, क्या आप. यह आपका अपमान है, ये पूरे मध्य प्रदेश के नौजवानों का अपमान नहीं है क्या, क्या भाषा बोल रहे हैं ये. मोदी के लिये कुछ भी बोल दिया. अब उससे आपका पेट नहीं भरा तो युवाओं को चोर बोल रहे हैं. कितना संतुलन खो दिया कांग्रेस के नेताओं ने, यह इसका यह जीता जागता उदाहरण है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा ने विकास के मुद्दे को ही हमारा मंत्र बनाया है. विकास हमारे लिये चुनावी मुद्दा नहीं है. विकास हमारे लिये आजादी के दीवानों के सपनों का भारत बनाने का एक मजबूत रास्ता है. हम केवल विकास, विकास और तेज विकास करना चाहते हैं. 

मोदी आएगा और चला जाएगा, लेकिन यह देश अटल रहेगा, हमारी संस्कृति अमर रहेगी: 'मन की बात' में बोले PM 

VIDEO: मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी का धुंआधार प्रचार



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Narendra Modi, Madhya Pradesh Elections 2018, Madhya Pradesh Assembly Polls, Assembly Polls 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com