विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2018

...जब मध्यप्रदेश में चुनावी जमानत की रकम भरने 10 हजार के सिक्के लेकर पहुंचा उम्मीदवार

मध्य प्रदेश के इंदौर जिला निर्वाचल कार्यालय के अधिकारी उस समय भौंचक्के रह गये विधानसभा चुनावों के लिए जमानत की रकम भरने आए एक उम्मीदवार ने उनके सामने 10,000 रुपये के सिक्कों का ढेर लगा दिया.

...जब मध्यप्रदेश में चुनावी जमानत की रकम भरने 10 हजार के सिक्के लेकर पहुंचा उम्मीदवार
प्रतीकात्मक फोटो.
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिला निर्वाचल कार्यालय के अधिकारी उस समय भौंचक्के रह गये, जब 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जमानत की रकम भरने आए एक उम्मीदवार ने उनके सामने 10,000 रुपये के सिक्कों का ढेर लगा दिया. निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दीपक पवार इंदौर के क्षेत्र क्रमांक-तीन से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. वह जमानत की रकम के रूप में 10,000 रुपये की रेजगारी साथ लेकर आए थे. यह रेजगारी एक-एक रुपये के सिक्कों के रूप में थी. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के दौरान पांच लोगों ने सिक्के गिनकर उन्हें रसीद दी. अधिकारी ने बताया कि पवार ने चुनावी जमानत की रकम तो भर दी है, लेकिन फिलहाल अपना पर्चा दाखिल नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित 5 राज्यों में चुनाव का शंखनाद : जानें नामांकन और वोटिंग की कब है तारीख

प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए पर्चा भरने की 9 नवम्बर (शुक्रवार) को आखिरी तारीख है. इस बीच, पवार ने बताया कि वह पेशे से वकील हैं और चुनावों में पहली बार किस्मत आजमाने जा रहे हैं. जमानत की रकम के रूप में रेजगारी जमा करने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने दावा किया कि बाजार में इन दिनों नकदी की खासी किल्लत है और लोगों ने उन्हें चुनावी चंदे के रूप में केवल सिक्के दिये. 

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, जानें 32 उम्मीदवारों के नाम
​
खुद को स्वर्णिम भारत इंकलाब पार्टी का नेता बताने वाले पवार ने कहा, 'चुनावी चंदे में नोट नहीं मिलने पर मुझे इन सिक्कों को ही जमानत की रकम के रूप में जमा कराना पड़ा.'

VIDEO:  मध्य प्रदेश में क्या चौथी बार बनेगी सरकार?


मध्य प्रदेश का चुनाव कार्यक्रम
  1. अधिसूचना जारी होगी-02.11.2018
  2. नामांकन की आखिरी दिन- 09.11.2018 
  3. नामांकन की जांच- 12.11.2018
  4. नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन- 14.11.2018 
  5. मतदान की तारीख- 28.11.2018 
  6. नतीजे आएंगे- 11.12.2018 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assembly Polls 2018, Madhya Pradesh Assembly Polls 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com