विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2018

एमपी चुनाव: राहुल गांधी बोले- आपका पैसा पीएम से लेकर सीएम तक हर कोई चुरा रहा है

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना.

एमपी चुनाव: राहुल गांधी बोले- आपका पैसा पीएम से लेकर सीएम तक हर कोई चुरा रहा है
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी( File Photo)
  • राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना.
  • नीरव मोदी और माल्या को लेकर हमला
  • दस दिन में माफ कर देंगे किसानों का कर्ज
भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के विदिशा में गुरुवार को एक रैली को संबोधित किया. रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मैंने पीएम से पूछा आपने हिन्दुस्तान के किसानों का कर्जा क्यों नहीं माफ किया? उन्होंने जवाब में एक शब्द नहीं बोला. मैं आज इस स्टेज से पीएम को जवाब देना चाहता हूं. एमपी के किसान सुनिए, एमपी में पैसे की कोई कमी नहीं, हिन्दुस्तान में पैसे की कमी नहीं है. मोदी, चोकसी, माल्या हजारों करोड़ रुपये लेकर भाग गए. सीएम के परिजन पैसे लेकर भाग गए.'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'हमारा दावा है कि कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही है. चुनाव के बाद आप दस दिन गिनना और हम दस दिन के अंदर हर किसान का कर्जा माफ कर देंगे.'

विधानसभा चुनाव 2018: शिवराज 'मामा' ने ऐसा क्या किया कि मध्य प्रदेश में जीतते ही रहे

युवाओं के बारे में उन्होंने कहा, 'मध्य प्रदेश का युवा शिक्षा चाहता है, लेकिन यहां कुछ है ही नहीं. यहां के युवा पास होने के लिए नकल करने को मजबूर हैं. अगर आप ईमानदार हैं, आपके पास पैसा नहीं तो आप एमपी में परीक्षा में पास नहीं हो सकते. क्योंकि एमपी की सच्चाई व्यापम है. इसमें 50 लोग मारे गए. कोई कार्रवाई नहीं हुई. कोई जेल नहीं जाता. सीएम के रिश्तेदारों को बड़े ठेके दिए जाते हैं, जिसमें हजारों करोड़ रुपए का घोटाला होता है. आपका पैसा हर रोज हर लेवल पर ऊपर से लेकर नीचे तक, पीएम से लेकर सीएम तक आपका पैसा आपसे चोरी किया जा रहा है.'

राफेल डील पर राहुल गांधी ने कहा कि राफेल डील में देश को ठगा गया है. हमारी सरकार ने हवाई जहाज को कम से कम दामों में खरीदने की बात कही थी.

MP चुनाव : नवजोत सिंह सिद्धू का PM पर हमला - मोदी लहर अब आम जनता के लिए कहर और ज़हर बन गई है ग्वालियर के सियासी किले में किसकी सेंध?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018, Assembly Elections 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com