विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

कर्नाटक चुनाव में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव भी मांगेंगे वोट 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर वहां प्रचार करने जाएंगे.

कर्नाटक चुनाव में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव भी मांगेंगे वोट 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव. (फाइल फोटो)
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर वहां प्रचार करने जाएंगे. नीतीश जहां अपनी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के लिए वोट मांगेंगे, वहीं तेजस्वी कांग्रेस के लिए मतदाताओं को रिझाने की कोशिश करेंगे. कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव में जेडीयू अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है. अभी तक पार्टी ने चुनावी मैदान में कुल 34 उम्मीदवारों को उतारा है.

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार ने बेंगलुरु में भाजपा और मीडिया को नसीहत दी

पार्टी प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने गुरुवार को बताया, 'कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अभी तक 34 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं. इसके अलावा वहां पर कुछ और सीटों पर उम्मीदवार उतारने की संभावना है.' उन्होंने कहा, 'पार्टी ने 20 प्रमुख प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतर रही है.'

VIDEO : कर्नाटक का ओपिनियन पोल : जेडीएस बनेगी किंगमेकर!


वहीं, राजद के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी कांग्रेस की ओर से प्रचार करने कर्नाटक जाने वाले हैं. राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बताया, ' तेजस्वी यादव कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में राजद नेता तेजस्वी यादव का नाम शामिल किया गया है. 

(इनपुट : IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Karnataka Assembly Polls 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com