विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2018

सिंधिया ने शिवराज को बताया ‘कंस’ और ‘शकुनी’, बोले-‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको इन्होंने ठगा नहीं’

कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की तुलना ‘कंस’ और ‘शकुनी’ से की है.

Also Read in
सिंधिया ने शिवराज को बताया ‘कंस’ और ‘शकुनी’, बोले-‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको इन्होंने ठगा नहीं’
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज सिंह पर जमकर हमला बोला है.
  • सिंधिया ने शिवराज पर जमकर बोला हमला
  • उन्होंने सीएम शिवराज को बताया ‘कंस’ और ‘शकुनी’
  • बोले-‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको इन्होंने ठगा नहीं’
गुुना: कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की तुलना ‘कंस' और ‘शकुनी' से की है. गुना के बूढ़़ेबालाजी मैदान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अब मध्य प्रदेश से इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है. उन्होंने कहा, ‘‘शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि वह मामा हैं. भाजपा कहती है कि वह हिंदू धर्म की एकमात्र रक्षक है. अगर हम इस पर सहमत हो भी जाएं तो धर्मग्रंथों में मामा की परिभाषा कैसे की गई है.'' कांग्रेस नेता ने यहां बूढ़़ेबालाजी मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक ‘कंस मामा' था जिसने अपने भांजे को खत्म करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. दूसरा ‘शकुनी मामा' था जिसने हस्तिनापुर के नाश करने के लिए सब कुछ किया और अब कलयुग में तीसरे मामा भोपाल के (राज्य सचिवालय) वल्लभ भवन में बैठे हैं.'' 

सिंधिया ने शिवराज को बताया ‘सबसे बड़ा ढोंगी', बोले- उड़नखटोले में सवार CM को सड़क का गड्ढा मखमल नजर आता है

उन्होंने मुख्यमंत्री पर किसान विरोधी होने के भी आरोप लगाए और कहा कि पिछले साल किसान आंदोलन के दौरान मंदसौर में अन्नदाता माने जाने वाले किसानों पर गोलियां चलाईं. सिंधिया ने यह भी आरोप लगाया कि फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ छल किया गया. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘किसान भाई मुझे बताएं. जलियांवाला बाग की तरह शिवराज सरकार ने मंदसौर में किसानों की हत्याएं की. किसानों के लिए फसल बीमा से भी कोई मदद नहीं मिली. किसानों के बैंक खातों से पैसे काट लिए गए और उसे शिवराज के कारोबारी मित्रों की मिल्कियत वाली कंपनियों को भेज दिया गया. यह 6000 करोड़ रूपये की राशि है.'' भाजपा पहले ही इन आरोपों से इनकार कर चुकी है. 

मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान? राहुल गांधी के सामने भिड़े दिग्विजय-ज्योतिरादित्य सिंधिया! BJP ने ली चुटकी

सिंधिया ने कहा, ‘‘जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी तो हम निजी कंपनियों के सारे धंधे खत्म कर देंगे और सुनिश्चित करेंगे कि यह बीमा सरकारी कंपनियों से दिया जाए.'' उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने...शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान' का नारा दिया था, लेकिन भाजपा का नारा ‘मर जवान, मर किसान' का है.‘‘

VIDEO: मध्य प्रदेश चुनाव: असंतुष्टों से कैसे निपटेगी कांग्रेस और बीजेपी?
 उन्होंने चौहान पर हमला करते हुए कहा, ‘‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको इन्होंने ठगा नहीं.''
(इनपुट भाषा से)
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jyotiraditya Scindia, Shivraj Singh Chauhan, Madhya Pradesh Elections 2018, Assembly Elections 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com