विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2018

राजस्थान में बोले राहुल गांधी- किसानों का कर्ज माफ नहीं हो सकता, लेकिन अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का फायदा हुआ

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान के झालावाड़ में एक जन सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन छीनकर उद्योगपतियों को पांच मिनट में दी जाती है.

राजस्थान में बोले राहुल गांधी- किसानों का कर्ज माफ नहीं हो सकता, लेकिन अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का फायदा हुआ
राहुल गांधी
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान के झालावाड़ में एक जन सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन छीनकर उद्योगपतियों को पांच मिनट में दी जाती है. किसानों का न तो कर्ज माफ किया जाता है और न ही फसल का सही दाम. मोदी जी के लंबे-लंबे भाषण होते हैं सिर्फ. मोदी जी मनरेगा को गड्ढा खोदना कहते हैं. राहुल गांधी ने राफेल डील पर भी सरकार को घेरा. कहा कि HAL सरकारी कंपनी थी, उसे बर्बाद कर दिया. नरेंद्र मोदी फ्रांस गए और कहा कि अनिल अंबानी को कांट्रेक्ट देना पड़ेगा. फ्रांस के राष्ट्रपति ने यह कहा. अनिल अंबानी ने हवाई जहाज तक नहीं बनाया. किसानों का कर्ज माफ नहीं हो सकता, लेकिन अनिल अंबानी पर हजारों करोड़ का कर्ज है. 30 हजार करोड़ का फायदा हुआ. 

विदेश मंत्रालय ने नहीं बताए पीएम मोदी के साथ विदेश गए लोगों के नाम, राहुल गांधी ने साधा निशाना

वहीं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे और भाजपा की सोच में जमीन-आसमान का अंतर है. राजस्थान में क्या हो रहा है वह सबको मालूम है. वहीं सचिन पायलट ने कहा कि मंडियों में बैठे काला बाजारी करने वाले लोगों को संरक्षण प्राप्त है. लोग परेशान है. भाजपा कोई भी ड्रामा करले या अफवाह फैलाले, लोगों के दिमाग में कांग्रेस और राहुल गांधी बैठ चुके हैं. आने वाली सरकार कांग्रेस की बनेगी. वह सरकार गरीब, किसान, नौजवान और महिला समेत सभी वर्ग की होगी.  

VIDEO: चुनाव पर मंदिर-मंदिर जा रहे हैं राहुल, पीतांबरा पीठ में किए दर्शन
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Elections, Rajasthan Elections 2018, Elections, Assembly Elections 2018, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com