यह ख़बर 01 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गैर-कांग्रेसी दलों ने यूपी को तबाह किया : सोनिया

खास बातें

  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपी में पिछले 22 वर्षों के दौरान सत्ता पर काबिज रहे गैर-कांग्रेसी दलों पर सूबे को तबाह करने का आरोप लगाया।
गोंडा:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान का आगाज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश में पिछले 22 वर्षों के दौरान सत्ता पर काबिज रहे गैर-कांग्रेसी दलों पर सूबे को तबाह करने का आरोप लगाया।

सोनिया ने केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गोंडा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में सपा, भाजपा और बसपा पर तीखे हमले करते हुए कहा कि इन सभी दलों ने पिछले 22 वर्षों में जनता के हितों के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने सूबे का विकास तो नहीं किया, अलबत्ता अपनी जेबें जरूर भरीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश ने देश का ही नहीं, बल्कि कुछ मामलों में दुनिया का नेतृत्व किया है। उप्र में पिछले 22 वर्षों से क्या हुआ है। सरकारें आती जाती हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता, जैसा उत्तर प्रदेश में हुआ। पिछले 22 सालों में देश-दुनिया में बहुत बदलाव हुआ है, खूब तरक्की हुई, लेकिन अफसोस कि जिन पार्टियों ने यहां सरकारें बनाईं, उन्होंने पूरे उप्र में तबाही ला दी।’’ सोनिया ने उत्तर प्रदेश में मायावती के नेतृत्व वाली बसपा सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि चुनाव से महज एक महीने पहले अपने 21 मंत्रियों को हटा दिया। क्या पांच साल तक उन्हें अपने इन मंत्रियों का भ्रष्टाचार नहीं दिखा।