झारखंड में बीजेपी सत्ता से बाहर हो सकती है. शुक्रवार को आए एक्जिट पोल के नतीजों के अनुसार कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का गठबंधन रघुबर दास की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल कर सकता है. दो एक्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक कांग्रेस और जेएमएस का गठबंधन बहुमत के लिए जरूरी 41 सीटों के जादुई आंकड़े को पार कर सकते हैं. एनडीटीवी के पोल ऑफ एक्जिट पोल्स (तीन एक्जिट पोल का औसत) के नतीजों के मुताबिक JMM और कांग्रेस के गठबंधन को 41 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी के खाते में 29 सीटें जा सकती हैं. हालांकि एक्जिट पोल के नतीजे हमेशा सटीक नहीं होते हैं.
एबीपी न्यूज, IANS और सी-वोटर के एक्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को 35 सीटें मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी के खाते में 32 सीटें जाती दिख रही हैं. इसी तरह अन्य छोटी पार्टियों को भी 14 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, कशिश न्यूज के एक्जिट पोल के मुताबिक जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को 37-49 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी 25-30 सीटों पर सिमट सकती है. इसी तरह, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिय़ा के मुताबिक जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की झोली में 38 से 50 सीटें जा सकती हैं. जबकि बीजेपी का सफर 22-32 सीटों पर ही खत्म हो सकता है. हालांकि तीनों एक्जिट पोल में बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (JVM) और सुदेश महतो की आजसू को अच्छा फायदा होता दिखाई दे रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आपको बता दें कि इस बार झारखंड (Jharkhand) में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) कुल 5 चरणों में संपन्न हुआ. पहले चरण का मतदान 30 नवंबर, दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर, तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर, चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर और पांचवें चरण का मतदान 20 दिसंबर को हुआ. चुनाव नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे. गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को पूरा हो रहा है, उससे पहले नई सरकार का गठन किया जाना है.
गौरतलब है कि पिछले चुनाव में 81 सदस्यों की विधानसभा में बीजेपी आजसू गठबंधन ने 42 सीटें जीती थीं. बीजेपी ने 72 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 37 सीटें जीती थीं. जबकि उसके सहयोगी आजसू ने 8 सीटों पर चुनाव लड़ा था और पांच सीटें जीती थीं. झारखंड में पिछली बार कई बड़े नेता चुनाव हार गए थे. इसमें सीएम उम्मीदवार अर्जुन मुंडा, तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम मधु कोड़ा, आजसू अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं