विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2013

वसुंधरा राजे ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

वसुंधरा राजे ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
वसुंधरा राजे (फाइल फोटो)
जयपुर:

भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने आज जयपुर एक समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा ने राजस्थान विधानसभा परिसर में वसुंधरा राजे को शपथ दिलाई। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली।

राजे के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, नितिन गडकरी, वैंकेया नायडू, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, भाजपा विधायक और अन्य पार्टी नेताओं सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा साधु संत मौजूद थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
Gautam Gambhir Diet: क्या खाते हैं गौतम गंभीर! एनर्जी और तेज दिमाग के लिए आप भी जानें पूर्व क्रिकेटर के डाइट सीक्रेट
वसुंधरा राजे ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
बीजेपी भ्रष्टाचार में 'वर्ल्ड चैंपियन' है : छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी
Next Article
बीजेपी भ्रष्टाचार में 'वर्ल्ड चैंपियन' है : छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com