विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2015

इस साल सर्वाधिक सर्च किए गए भारतीयों में सनी लियोनी ने हराया पीएम, सलमान को

इस साल सर्वाधिक सर्च किए गए भारतीयों में सनी लियोनी ने हराया पीएम, सलमान को
सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले भारतीयों में सनी और सलमान
नई दिल्ली: कभी फिल्मों और कभी हिट एंड रन केस को लेकर, भले ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के लिए यह साल 2015 उठापटक से भरा रहा हो और वह लगातार चर्चाओं में बने रहे हों लेकिन सच तो यह है कि बावजूद इस सबके गूगल में सर्वाधिक सर्च होने वाले भारतीयों में उन्हें तगड़ी पछाड़ मिली है। गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों की सूची में सबसे पहला नाम है- सनी लियोनी। यहां बता दें कि वह पिछले साल यानी 2014 में भी सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीयों की सूची में पहले नंबर पर थीं।

पीएम मोदी इस सूची में फिसलकर 10वें नंबर पर आ गए जबकि वह पिछले साल दूसरे सर्वाधिक सर्च किए जाने वाले भारतीयों में से थे। तीसरे नंबर पर एपीजी अब्दुल कलाम का नाम है।

अडल्ट फिल्मों में काम कर चुकीं 34 साल की सनी लियोनी के इस फेहरिस्त में पहले नंबर पर होने की कई वजहें हो सकती हैं। उनके खिलाफ मुंबई में एक हाउसवाइफ द्वारा अश्लीलता का केस दर्ज किया गया था। एक वामपंथी नेता ने उनके कंडोम के विज्ञापन को लेकर काफी हो हल्ला किया था और कहा था कि इस विज्ञापन से रेप की घटनाएं बढ़ती हैं। सनी लियोनी की इस साल एक फिल्म रिलीज हुई, एक पहेली लीला। उनकी फिल्म मस्तीजादे को सेंसर बोर्ड से पास होने में दिक्कत आई। उनके सुपरगर्ल टाइटल वाले म्यूजिक वीडियो की यह कहकर आलोचना की जा रही है कि इसमें महिलाओं का गलत चित्रण किया गया है।

सलमान खान जोकि इस महीने 50 साल के हो रहे हैं, इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। वह पिछले साल से एक पायदान ऊपर चढ़े। वैसे सलमान और सनी बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर जोकि सबसे ज्यादा सर्च किए गए, की सूची में भी हैं।

गूगल की लिस्ट के मुताबिक-

सबसे अधिक सर्च किए गए लोग
1. सनी लियोनी
2. सलमान खान
3. एपीजी अब्दुल कलाम
4. कटरीना कैफ
5. दीपिका पादुकोण
6. शाहरुख खान
7. यो यो हनी सिंह
8. काजल अग्रवाल
9. आलिया भट्ट
10. नरेंद्र मोदी

सबसे अधिक सर्च किए गए बॉलीवुड एक्टर
1. सलमान खान
2. शाहरुख खान
3. अक्षय कुमार
4. शाहिद कपूर
5. रितिक रोशन
6. रणबीर कपूर
7. आमिर खान
8. वरुण धवन
9. अमिताभ बच्चन
10. अजय देवगन

सबसे अधिक सर्च की गईं बॉलीवुड एक्ट्रेस
1. सनी लियोनी
2. कटरीना कैफ
3. दीपिका पादुकोण
4. आलिया भट्ट
5. राधिका आप्टे
6.अनुष्का शर्मा
7. ऐश्वर्या राय बच्चन
8. करीना कपूर
9. प्रियंका चोपड़ा
10. पूनम पांडे

सबसे अधिक ट्रेंड करने वाली फिल्में
1. बाहुबली
2. बजरंगी भाईजान
3. प्रेम रतन धन पायो
4. ABCD 2
5. I
6. PK
7. पुली
8. रॉय
9. हमारी अधूरी कहानी
10. श्रीमंथूडू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
बांग्लादेश की तरह ही हो सकती है भारत में स्थिति, सज्जन वर्मा के विवादित बोल
इस साल सर्वाधिक सर्च किए गए भारतीयों में सनी लियोनी ने हराया पीएम, सलमान को
Easter पर तैमूर अली खान पापा सैफ संग मस्ती करते आए नजर, Photo पोस्ट कर करीना कपूर बोलीं- मेरी जिंदगी के...
Next Article
Easter पर तैमूर अली खान पापा सैफ संग मस्ती करते आए नजर, Photo पोस्ट कर करीना कपूर बोलीं- मेरी जिंदगी के...
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com