अहमदाबाद:
गुजरात के मेहसाणा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर आई है. ऊंझा में भारी बारिश की वजह से अंडरपास के रास्ते में एक कार फंस गई थी, जिसमें पति पत्नी सवार थे.

अचानक रेलवे अंडरपास के बीचोंबीच पानी गहरा होने लगा और देखते-देखते कार का आधा से ज़्यादा हिस्सा पानी के अंदर डूब गया. कार में दंपति मौजूद थे, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि पानी अचानक इतना बढ़ जाएगा.

कार बंद हो गई और पानी बढ़ने लगा. कार में लोगों को डूबते देख आसपास के व्यापारियों ने पानी में उतरकर एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर चैन बनाई और कार में फंसे दंपति को बचा लिया. कार में उन्हें निकालने के कुछ सेकेंड के बाद ही कार पानी में पूरी तरह से डूब गई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं