विज्ञापन

आप के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को पुलिस ने लिया हिरासत में, इस वजह से बढ़ा टकराव

 Isudan Gadhvi detained News:बिहार से आए 'आप' कार्यकर्ता दीपक कुमार सिंह के खिलाफ दर्ज शिकायत में 'लूट' की धारा जोड़ने पर इसुदान गढ़वी भड़क उठे. वे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे और जमकर हंगामा किया. बाताया जाता है कि इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

आप के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को पुलिस ने लिया हिरासत में, इस वजह से बढ़ा टकराव

 Isudan Gadhvi detained: गुजरात के खंभालिया में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. यह दावा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की है.
देवभूमि द्वारका के खंभालिया पुलिस स्टेशन में बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी और पुलिस प्रशासन के बीच भारी टकराव की स्थिति बन गई. पेश है जयदीप लखानी रिपोर्ट. 

दरअसल, बिहार से आए 'आप' कार्यकर्ता दीपक कुमार सिंह के खिलाफ दर्ज शिकायत में 'लूट' की धारा जोड़ने पर इसुदान गढ़वी भड़क उठे. वे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे और जमकर हंगामा किया. बाताया जाता है कि इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

इसलिए बढ़ा विवाद

इसुदान गढ़वी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कार्यकर्ता पर गलत तरीके से लूट की धारा लगाई गई. विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर (PI) और इसुदान गढ़वी के बीच तीखी बहस हुई, जिससे माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया. इस दौरान वीडियो बना रहे कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने रोका, तो विवाद और अधिक बढ़ गया.

यह भी पढ़ें- दतिया बैंक घोटाला: फैसले से पहले कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती हिरासत में, 25 साल पुराना है मामला

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए खंभालिया पुलिस स्टेशन में DYSP, LCB और SOG समेत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, स्थानीय 'आप' कार्यकर्ताओं का दावा है कि पुलिस ने इसुदान गढ़वी को हिरासत में ले लिया गया. इस घटना के बाद पूरे जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और चर्चाओं का बाजार गर्म है.

यह भी पढ़ें- कानपुर किडनी कांडः 80 लाख खर्चने के बाद भी जिंदगी की जंग लड़ रही हैं पारुल, पूरे शरीर में फैला इंफेक्शन

लेखक के बारे में
img
मो. इफ्तेखार अहमद
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Isudan Gadhvi Detained, APP Gujarat, Guarat News, Isudan Gadhvi AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com