विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2017

अहमदाबाद : रिहाइशी बिल्डिंग में दुकान में आग लगी, डेढ़ दर्जन गैस सिलेंडर फटे

अहमदाबाद : रिहाइशी बिल्डिंग में दुकान में आग लगी, डेढ़ दर्जन गैस सिलेंडर फटे
अहमदाबाद में एक भवन में कैटरिंग की दुकान में आग लग गई.
  • कैटरिंग व्यवसाय की दुकान में लगी आग
  • आग की लपटें पांचवी मंजिल तक पहुंचीं
  • बाल-बाल बची सैंकड़ों लोगों की जानें
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद: अहमदाबाद के न्यू राणीप इलाके की धरती हेवन कॉलोनी के निवासियों के लिए शुक्रवार की सुबह नर्क बन गई. सुबह आठ बजे ही बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर केटरिंग के व्यवसाय से जुड़ी दुकान में आग लग गई. दुकान में तेल और गैस के सिलेंडर थे. जल्द ही सिलेंडरों ने आग पकड़ ली. सिलेंडर एक के बाद एक फूटने लगी. आग इतनी फैली की पांचवीं मंजिल पर रहने वाले भी जल गए.

सोसायटी के चेयरमेन परेश भावसार ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग पर अपने पांचवे माले के पेंट हाउस से बाल्टी से पानी डाल रहे थे. जब सिलेंडर फटे तो वे पांचवे माले पर होने के बावजूद झुलस गए. उनका दावा है कि एक के बाद एक करीब 17 से 18 सिलेंडर फटे जिससे लोग थर्रा गए. कॉलोनी के लोग खुशकिस्मत रहे कि कुछ लोगों को सिर्फ चोटें आईं, कोई जनहानि नहीं हुई.

इस घटना के बाद एक बार फिर यह चर्चा शुरू हो गई है कि रिहाइशी बिल्डिंगों में केटरिंग या रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायों को मंजूरी नहीं मिलनी चाहिए. वैसे कानून है लेकिन उसका ठीक से पालन न होना लोगों की जान पर आफत बनता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अहमदाबाद, हेवन कॉलोनी, कैटरिंग दुकान में आग, गैस सिलेंडर विस्फोट, गुजरात, Ahemdabad, Heaven Colony, Fire On Shop, Gas Cylinder Blast, Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com