आकाश द्विवेदी
आकाश द्विवेदी टीवी और डिजिटल पत्रकारिता का एक भरोसेमंद नाम हैं. राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, युवाओं, सामाजिक सरोकार और जमीनी मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग तथ्यात्मक प्रस्तुति, गहरी पड़ताल और मानवीय संवेदनाओं के लिए पहचानी जाती है.आकाश द्विवेदी की रिपोर्ट्स में आम लोगों की आवाज़, घटनाओं की वास्तविक तस्वीर और प्रशासनिक व्यवस्था की सच्चाई साफ दिखाई देती है.उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग की खासियत यह है कि वे खबरों को सिर्फ घटनाओं तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उसके सामाजिक असर और उससे जुड़े लोगों की समस्याओं को भी प्रमुखता से सामने लाते हैं.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले आकाश द्विवेदी वर्तमान में NDTV में विशेष संवाददाता (Special Correspondent) के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले वे Zee News के साथ जुड़े रहे और साल 2024 में NDTV नेटवर्क का हिस्सा बने.पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले आकाश द्विवेदी राजनीति, शिक्षा, सामाजिक बदलाव, युवाओं के मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार प्रभावशाली रिपोर्टिंग कर रहे हैं. निष्पक्ष, जिम्मेदार और जमीनी पत्रकारिता के दम पर वे दर्शकों और पाठकों के बीच लगातार एक विश्वसनीय पहचान बना रहे हैं.
-
राज्यसभा चुनाव 2026 मध्य प्रदेश: भाजपा ने उतारा तीसरा उम्मीदवार, मुकाबला हुआ दिलचस्प
बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए. MP से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को मौका. तीसरे उम्मीदवार के रूप में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को टिकट दिया है.
- जून 08, 2026 00:26 am IST
- Reported by: आकाश द्विवेदी, हरप्रीत कौर रीन, Edited by: विश्वनाथ सैनी, अजय कुमार पटेल
-
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर, MP में विधायकों की 'बाड़ाबंदी', नटराजन का विरोध; अब रिसॉर्ट पॉलिटिक्स?
मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हलचल तेज है. मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाए जाने पर सवाल उठे हैं और क्रॉस वोटिंग की आशंका जताई जा रही है. पार्टी ने विधायकों को भोपाल बुलाकर एकजुट रखने की रणनीति बनाई है.
- जून 05, 2026 15:33 pm IST
- Reported by: अजय शर्मा, आकाश द्विवेदी, Written by: अजय कुमार पटेल
-
मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर MP कांग्रेस में बवाल, क्रॉस वोटिंग की आशंका
मध्यप्रदेश में मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस के भीतर विरोध शुरू हो गया है. नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने इसे बड़ी चूक बताते हुए क्रॉस वोटिंग का खतरा जताया और दिग्विजय सिंह को बेहतर विकल्प बताया.
- जून 05, 2026 10:53 am IST
- Reported by: आकाश द्विवेदी, Written by: अजय कुमार पटेल
-
बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर सियासत तेज; ‘वाग्देवी भोजपाल’ प्रस्ताव पर BJP-कांग्रेस में तकरार
बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के नाम बदलने का मामला अब केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है. जहां एक ओर सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक विरासत की बात हो रही है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा व्यवस्था और क्रांतिकारियों के सम्मान का मुद्दा भी उठाया जा रहा है. आने वाले समय में यह विवाद और तेज होने के संकेत हैं, क्योंकि यह सीधे तौर पर भावनाओं और राजनीति दोनों से जुड़ा हुआ है.
- जून 04, 2026 16:35 pm IST
- Reported by: आकाश द्विवेदी, अजय शर्मा, Written by: अजय कुमार पटेल
-
बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का नाम अब 'मां वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी' होगा, जानें क्यों रखा गया ये नाम
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल का नाम बदलने जा रहा है. इसका नाम बदलकर 'मां वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय' किया जाएगा. विवि कार्यपरिषद ने नाम बदलने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
- जून 04, 2026 08:06 am IST
- Reported by: आकाश द्विवेदी, Edited by: प्रिया शर्मा
-
स्वामित्व योजना को मंजूरी, मुफ्त रजिस्ट्री से लाखों परिवारों को राहत; जानिए मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
एमपी कैबिनेट ने स्वामित्व योजना को मंजूरी दी, 48 लाख संपत्तियों को मुफ्त रजिस्ट्री से मालिकाना हक मिलेगा. UCC, किसान, शिक्षा पर भी बड़े फैसले.
- जून 02, 2026 14:49 pm IST
- Reported by: आकाश द्विवेदी, Written by: अजय कुमार पटेल
-
मध्य प्रदेश में जल्द लागू होगी UCC, सीएम मोहन यादव बोले- 'जनता जरूर साझा करे सुझाव'
मध्य प्रदेश सरकार यूसीसी लागू करने की तैयारी में जुटी है.आज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यूसीसी लागू करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि समिति विभिन्न वर्गों से सुझाव जुटाकर प्रारूप तैयार कर रही है.
- जून 01, 2026 14:09 pm IST
- Reported by: आकाश द्विवेदी, Edited by: Priya Sharma
-
ट्वीशा शर्मा केस: बीमारी के बहाने सच छुपा रही हैं गिरिबाला !कॉल डिटेल और वाट्सएप चैट से खुलेगा आरोपियों का झूठ
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह सीबीआई के तीखे सवालों से बचने के लिए घबराहट और बीमारी का बहाना बना रही हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले चोट के निशान और ब्यूटी पार्लर से सीसीटीवी फुटेज गायब कराने के लिए तीन वकीलों को भेजने का सच अब एजेंसी के रडार पर है.अब सीबीआई की टीम गवाहों के बयानों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल-लैपटॉप से मिले डेटा का मिलान दोनों आरोपियों के बयानों से कर रही है ताकि पूरी स्थिति साफ हो सके.
- जून 01, 2026 11:22 am IST
- Reported by: आकाश द्विवेदी, Edited by: रविकांत ओझा
-
जिस कोर्ट में कभी जज रहीं गिरिबाला आज वहीं बतौर आरोपी बेटे के साथ पेश हुईं, कटघरे में मुस्कुराते आईं नजर
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई आरोपी मां-बेटे को साथ बैठाकर पूछताछ कर सकती है. जांच एजेंसी को दोनों की कोर्ट से 5 दिन की रिमांड मिल गई है.
- मई 29, 2026 14:45 pm IST
- Reported by: अजय शर्मा, आकाश द्विवेदी, Edited by: गीतार्जुन
-
पूर्व CM दिग्विजय सिंह बोले-बहुसंख्यक सांप्रदायिकता ज्यादा खतरनाक, BJP ने तो ISRO तक का किया विरोध
भोपाल में नेहरू की पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिंदू मुस्लिम को लेकर विवादित बयान दिया है, जिस पर भारत विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवा किया. इससे प्रदेश में नई सियासी बहस शुरू हो गई.
- मई 27, 2026 21:15 pm IST
- Reported by: आकाश द्विवेदी, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
Twisha Sharma Death : घटनास्थल पर SIT की स्पॉट विजिट, कोर्ट में टली सुनवाई; अब 26 और 27 मई पर टिकीं निगाहें
Twisha Sharma death: ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब जांच तेज हो गई है. एसआईटी (SIT) की टीम आरोपी समर्थ सिंह को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और करीब दो घंटे तक स्पॉट विजिट किया. इस बीच, कोर्ट में भी कानूनी हलचल तेज हो गई है. साक्ष्यों को लेकर भोपाल कोर्ट में अब 26 मई को और हाईकोर्ट में जमानत रद्दीकरण याचिका पर 27 मई को अगली सुनवाई होगी.
- मई 25, 2026 23:52 pm IST
- Reported by: आकाश द्विवेदी, Sanjeev Chaudhary, Edited by: मो. इफ्तेखार अहमद
-
Twisha Sharma Case: जिम्नास्टिक हुक से लटका था शव, उस जगह की सामने आई तस्वीर; गिरिबाला को पुलिस ने सौंपा नोटिस
Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की शुक्रवार को हाईकोर्ट से मंजूरी मिल गई. वहीं, पति समर्थ को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी. उधर, पुलिस ने गिरिबाला को हाईकोर्ट का नोटिस भी थमा दिया है.
- मई 23, 2026 12:00 pm IST
- Reported by: आकाश द्विवेदी, हरप्रीत कौर रीन, Written by: गीतार्जुन
-
मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज! सीएम यादव ने लॉन्च की कर दी UCC MP की वेबसाइट
मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने UCC MP की वेबसाइट लॉन्च कर जनता से सुझाव मांगे हैं, जो 15 जून 2026 तक दिए जा सकते हैं.
- मई 22, 2026 21:00 pm IST
- Written by: आकाश द्विवेदी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
सास को पद से हटाने की मांग, ट्विशा शर्मा के पिता ने CM को लिखा पत्र; पुलिस ने भी गिरिबाला को भेजा आखिरी नोटिस
Twisha Sharma update: ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े हर दिन कोई न कोई बड़ा नया अपडेट सामने आ रहा है. अब पता चला है कि ट्विशा की मौत के दिन सास ने 46 फोन कॉल्स की थीं. वहीं, पुलिस ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया है.
- मई 22, 2026 11:08 am IST
- Reported by: आकाश द्विवेदी, हरप्रीत कौर रीन, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया, Written by: गीतार्जुन
-
'फायदा उठाने के लिए बनाए प्रेम संबंध..' ट्विशा से सास ने पूछे थे अभद्र सवाल? भाई से 10 मिनट की बातचीत का ऑडियो
Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा के भाई हर्षित शर्मा का सास गिरिबाला सिंह के साथ तीखी बहस का 10 मिनट का एक कथित ऑडियो सामने आया है. इसमें गिरिबाला द्वारा ट्विशा के अतीत और चरित्र पर सवाल उठाने को लेकर हर्षित कड़ी आपत्ति जता रहा है. ऑडियो में सास बहू के लिए अभद्र भाषा का भी इस्मेमाल कर रहीं हैं.
- मई 21, 2026 17:32 pm IST
- Reported by: आकाश द्विवेदी, Written by: उदित दीक्षित