- ड्राई फ्रूट के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
- खट्टे फल को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है.
- सेहतमंद रहने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स को फायदेमंद माना जाता है.
Year Ender 2021: कोरोना महामारी के बाद से सभी ने अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने पर जोर दिया. कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है. कोविड-19 के नए वेरिएंट "ओमिक्रॉन" ने एक बार फिर से खतरे (Year Ender 2021) की घंटी बचा दी है. इस नए वेरिएंट से बचने के लिए सावधानी, सेहत और हेल्दी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत है. कोविड के दौरान हम सभी ने इम्यूनिटी (Immunity Booster Foods) को मजबूत बनाने के लिए एक्सपर्ट की सलाह से लेकर आयुर्वेदिक औषधी तक, हर वो चीज को अपनाया जिससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सके. असल में प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर होने से हमारा शरीर वायरल संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाता है. शरीर को हेल्दी रखने और बीमारियों को दूर भगाने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. इस साल 2021 (Year Ender 2021) में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सबसे ज्यादा जिन चीजों का इस्तेमाल किया गया, वो इस प्रकार हैं.
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार हैं ये चीजेंः
1. काढ़ाः
कोविड-19 के बाद से काढे को लोगों ने खूब इस्तेमाल किया. काढ़ा मौसमी संक्रमण से बचाने में मददगार माना जाता है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए काढ़े का सेवन काफी लाभदायक माना जाता है. तुलसी, अदरक और काली मिर्च से बने काढ़े के सेवन से इम्यूनटी को बूस्ट किया जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी

कोविड-19 के बाद से काढे को लोगों ने खूब इस्तेमाल किया.
2. सब्जियांः
हरी पत्तेदार सब्जियों को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इस साल इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए हरी सब्जियां काफी ट्रेंड में रहीं. असल हरी सब्जियों को सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.
3. खट्टे फलः
खट्टे फल को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. फलों में संतरा, नींबू और कीवी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
4. आयुर्वेदः
कोरोना वायरस से खुद को बचाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का भी लोगों ने खूब इस्तेमाल किया. त्रिफला, अश्वगंधा, गिलोय, तुलसी और नीम आदि का इस्तेमाल कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
5. मसालेः
भारतीय किचन में मौजूद मसाले जैसे लौंग, काली मिर्च और हल्दी को पूरे साल लोगों ने इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और वायरल संक्रमण से बचने के लिए इस्तेमाल किया. लौंग, काली मिर्च और हल्दी में पाए जाने वाले गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
6. सूखे मेवेः
सूखे मेवों को किसी भी पकवान में स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कोराना के बाद से लोगों ने इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए ड्राई फ्रूट को डाइट में शामिल किया. बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
7. डेयरी प्रोडक्ट्सः
सेहतमंद रहने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स दूध, दही, पनीर आदि को बहुत फायदेमंद माना जाता है. इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल के गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
Omicron Symptoms: What We Know About the New Coronavirus Variant | क्या, कितना खतरनाक है ओमिक्रोन
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Winter Special: ब्रेकफास्ट के लिए ऐसे बनाएं टेस्टी पालक पूरी और रसीले आलू
Moong Dal Recipes: इन चार तरीकों से मूंग दाल का करें सेवन, तेजी से घटेगा वजन
Low BP Natural Foods: लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए खाएं ये चीजें
Clove Tea Benefits: रोजाना सुबह लौंग की चाय पीने के पांच बेहतरीन फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं