विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2021

World Milk Day 2021: आज है विश्व दूध दिवस, जानें तिथि, थीम, महत्व, इतिहास और फायदे

World Milk Day 2021: हर साल 1 जून को विश्व दूध दिवस मनाया जाता है. वैसे भारत में 26 नवंबर को दूध दिवस मनाया जाता है, लेकिन पूरे विश्व में यह 1 जून को मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को दूध के बारे में जागरूक करना है.

World Milk Day 2021: आज है विश्व दूध दिवस, जानें तिथि, थीम, महत्व, इतिहास और फायदे
World Milk Day 2021: दुनिया में सबसे ज्यादा पोषक खाद्य पदार्थ में से एक है दूध.
  • दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है.
  • दूध पीने से शरीर स्वस्थ रहता है.
  • दूध पोषण का अच्छा सोर्स है.

World Milk Day 2021: हर साल 1 जून को विश्व दूध दिवस मनाया जाता है. वैसे भारत में 26 नवंबर को दूध दिवस मनाया जाता है, लेकिन पूरे विश्व में यह 1 जून को मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को दूध के बारे में जागरूक करना है. उनको समझाना है कि दूध से आपके शरीर में क्या क्या फायदे होते हैं. लोगों को दूध के बारे में समझाना है कि उन्हें दूध पीने से कौन-कौन से तत्व एवं फायदे मिलते हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा पोषक खाद्य पदार्थ में से एक है दूध. इसके साथ ही ये दिन डेयरी क्षेत्र के लिए भी बेहद खास दिन है. दूध और दूध से बने पदार्थों के फायदे और इनकी खासियत बताने के लिए इस दिन को शुरू किया गया था. 1 जून 2001 को सबसे पहले विश्व दूध दिवस की शुरूआत की गई थी. इसे यूनाइटेड नेशन ने शुरू किया था. आपको बता दें कि पोषण का एक बड़ा स्रोत होने के अलावा, दूध और डेयरी उत्पाद दुनिया भर में लोगों के लिए आजीविका का एक बड़ा साधन भी हैं. इस साल विश्व दूध दिवस 2021 को पर्यावरण, पोषण और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ डेयरी क्षेत्र में स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करने वाली थीम के साथ मनाया जाएगा.

दूध पीने के फायदेः (Benefits Of Drinking Milk)

दूध एक संतुलित आहार है जिसमें कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो कि शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं. एक गिलास दूध रोज पीने से कई प्रकार की बीमारियों से दूर रह सकते हैं. दूध की शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत बड़ी भूमिका है. बचपन में बच्चों को दूध पीने की सलाह दी जाती है जिससे कि उनके शरीर का विकास सही तरीके से हो तथा वह मानसिक और शारीरिक रूप से सही रहें. दूध में मौजूद आयरन, ऑयोडीन, कैल्शियम, जिंक, पोटेशियम, प्रोटीन फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन बी12, और कई पोषक तत्व. 

1. ब्लड सेल्सः

दूध ब्लड सेल्स को बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकता है. बच्चों में रिकेट्स या सूखा रोग हो जाने पर गाय के दूध का इस्तेमाल बादाम के साथ किया जाता है इससे रोग को ठीक करने में फायदा मिल सकता है.

2. आंखोंः

दूध में पाया जाने वाला पीला पदार्थ कैरोटीन होता है, जो आंखों की रौशनी बढ़ाता है और आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है.

hs8t8ai

दूध आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है. 

3. बुखारः

दूध में विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. इसके प्रयोग से पुराना बुखार, मानसिक रोग, पेट के रोग, हृदय रोग व योनि रोगों में लाभ मिल सकता है.

4. पाचनः

गाय का दूध पचाने में भी आसान होता है. क्योंकि इसे पचाने में पाचन तंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है. साथ ही यह पाचन से जुड़ी समस्यों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है.

What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Herbal Tea For Summer: गर्मियों में कूल-कूल रहने के लिए पीएं ये हर्बल चाय
Green Capsicum Benefits: हरी शिमला मिर्च खाने के अद्भुत फायदे
Lauki Ki Barfi: बिना चाशनी और मावा के सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट लौकी की बर्फी- Video Inside
Benefits Of Garam Masala: गरम मसाला खाने के जबरदस्त फायदे
Benefits Of Honey: हेल्दी और फिट रहने के लिए शहद का ऐसे करें इस्तेमाल, ये हैं इसके अन्य लाभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Milk Day 2021 Date, World Milk Day 2021 History, World Milk Day 2021 Significance, World Milk Day 2021 Theme, World Milk Day 2021 Celebration, World Milk Day 2021, World Milk Day 2021 Hindi, Milk Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com