- स्नैक्स के साथ एक कप कड़क चाय का ख्याल हमें एक्साइटिड कर देता हैं.
- हम आपके लिए एक नई और मजेदार नमकीन रेसिपी लेकर आए हैं.
- इसे सूजी कुरकुरी कहते हैं!
शाम की चाय के साथ तीखा और मसालेदार स्नैक्स न हो तो उसका मजा ही क्या. शाम होते ही हम स्नैक्स के साथ एक कप कड़क चाय का ख्याल हमें एक्साइटिड कर देता हैं. अक्सर, हम अपनी चाय को भुजिया, चिवड़ा और खट्टा मीठा जैसे नमकीन के साथ पेयर करते हैं. जबकि हम इन स्नैक्स को खाना पसंद करते हैं. लेकिन बार इन चीजों का दोहराव आपके लिए बोरिंग भी हो सकता है. आज हम आपके लिए एक नई और मजेदार नमकीन रेसिपी लेकर आए हैं और इसे सूजी कुरकुरी कहते हैं! इस नमकीन को आप अपने पसंदीदा स्वाद के अनुसार तैयार कर सकते हैं. यह या तो मसालेदार, मिन्टी और चटपटा हो सकता है. इस नमकीन रेसिपी को यूट्यूब चैनल ‘कुक विद पारुल' पर शेयर किया गया था. यह नमकीन काफी हद तक चिप्स की तरह होता है, जो बड़ों और बच्चों दोनों को पसंद आता है.
स्वादिष्ट देसी खाने का लुत्फ उठा रहीं करिश्मा कपूर, यहां देखें तस्वीर
सूजी कुरकुरे रेसिपी | कैसे बनाएं क्रिस्पी सूजी बेस्ड नमकीन
इस नमकीन को बनाने के दो पार्ट हैं, पहले पार्ट में नमकीन बनाना है और दूसरे पार्ट में नमकीन के लिए मसाला तैयार किया जाता है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सबसे पहले सूजी को बारीक पीसकर पाउडर बना लें. इसके बाद सूजी पाउडर, जीरा पाउडर, नमक, तेल और पानी से आटा गूंथ लें. एक नरम आटा गूंथना सुनिश्चित करें. आटे को रोटी की तरह बेल कर बड़े चौकोर आकार में काट लें. चौकोर से पतली स्ट्रिप्स को काटने के लिए पेस्ट्री कटर का इस्तेमाल करें. इसके बाद, आटे के स्लाइस को छोटे ट्रायएंगल में काट लें. वे नमकीन की तरह छोटे होने चाहिए. छोटे ट्रायएंगल को पूरी की तरह फूलने तक डीप फ्राई करें. चेक करें कि वे पूरी तरह क्रिस्पी और गोल्डन हो.
इसके बाद, सीजनिंग मसाला तैयार करें. आप या तो बाजार में उपलब्ध मैजिक मसाला का उपयोग कर सकते हैं या घर पर पुदीना मसाला तैयार कर सकते हैं. पुदीना मसाला के लिए, पुदीना, चाट मसाला और नमक एक साथ मिलाएं. तली हुई सूजी के ट्रायएंगल्स पर मसाला छिड़कें और उन्हें तब तक टॉस करें जब तक कि नमकीन मसाले को सोख न ले. सूजी कुरकुरे नमकीन तैयार है!
नीचे सूजी कुरकुरे की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी वीडियो देखेंः
इन डिजर्ट रेसिपीज से भरा रहा सारा अली खान का लेट बर्थ डे सेलिब्रेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं