- सूजी एक बहुत ही बढ़िया सामग्री है.
- सूजी को रवा भी कहा जाता है.
- इसे पाव भाजी मसाला डालकर तैयार किया जाता है.
सूजी भी एक बहुत ही बढ़िया सामग्री है जिसका इस्तेमाल ढेरों व्यंजन बनाने के लिए किया जाता हैं. हलवे से लेकर उत्तपम जैसे काफी व्यंजन है जिन्हें सूजी से बनाया जाता है. सूजी को रवा भी कहा जाता है. आज हम सूजी से ही बनने वाला बेहतरीन नाश्ता बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें आपको पाव भाजी का टेस्ट मिलेगा क्योंकि इसे पाव भाजी मसाला डालकर तैयार किया जाता है, इसी वजह से इसे पाव भाजी रवा बॉल्स कहा जाता है. यह बहुत ही लाजवाब नाश्ता है जिसे आप ब्रेकफास्ट, इविंग स्नैक्स के रूप में सर्व करने के अलावा बच्चों के लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते हैं, जोकि बच्चों के लिए बहुत ही एक्साटिंग होगा.
Protein Diet: लेफ्टओवर ऑमलेट से लंच या डिनर में बनाए यह प्रोटीन-रिच डिश
इसे बनाना बहुत ही आसान है, इस स्वादिष्ट नाश्ते को बनाने के लिए आपको सूजी, जीरा, नमक, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, पाव भाजी मसाला, तेल, कढ़ीपत्ता, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट और लहसुन का पेस्ट जैसी चीजों की जरूरत होती है. सबसे पहले पानी उबालकर उसमें हरी मिर्च अदरक पेस्ट के नमक डालें. उबाल आने के बाद इसमें सूजी डालकर अच्छे से मिलाएं और गैस को बंद कर दें. इसे अच्छे से मसलकर डो तैयार कर लें और इसकी छोटी बॉल्स बनाने के बाद स्टीम कर लें.
एक कढ़ाही में तेल गर्म करें इसे जीरा डालने के बाद प्याज और बाकी चीजे डालकर अच्छे से मिलाएं और एक-एक करके सभी मसाले डालें. इन्हें अच्छी तरह से भून लेने के बाद इसमें स्टीम सूजी बॉल्स डालें. आपकी पाव भाजी बॉल्स तैयार हैं.
घर पर इस तरह बनाएं पाव भाजी सूजी बॉल्स:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं