विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2021

सर्दी में अपने परिवार को रोज खिलाएं इम्युनिटी और एनर्जी से भरपूर खजूर गोंद पाक- Recipe Video

इस मौसम में यह खजूर पाक आपको अंदर से स्ट्रांग बनाने के लिए अलावा हड्डियों को भी दुरूस्त बनाने में मदद करेगा.

सर्दी में अपने परिवार को रोज खिलाएं इम्युनिटी और एनर्जी से भरपूर खजूर गोंद पाक- Recipe Video
  • खजूर गोंद पाक सर्दियों के लिए एक लाजवाब रेसिपी है.
  • बड़ों से लेकर बच्चों तक के लिए बेहद ही फायदेमंद है.
  • इसे बनाने के लिए न तो चीनी और न ही गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है.

हर बार मौसम में बदलाव के साथ हमारे खान पान की चीजों में भी बदलाव शुरू हो जाता है. इन दिनों हम ठंड के मौसम का मजा लें रहे हैं, जैसाकि इस मौसम में गरमागरम व्यंजन खाने में बेहद ही मजेदार लगते हैं, वहीं स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा लेने के अलावा हमें अपने स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. इस दौरान सर्दी जुकाम होना आम बात होती है और इसी बात को सोचते हुए हुए अपनी इम्युनिटी और स्वास्थ्य बनाएं रखने के लिए भी खास ध्यान देते हैं जिसके लिए लिए लोग अपनी हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं. अक्सर हमारे घरों में नानी दादी पंजीरी, सौंठ और ड्राई फ्रूट्स से बनें लड्डू बनाती है जिनका सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है.

Watch: स्ट्रीट वेंडर ने बनाया समोसा सैंडविच, देखें लोगों का मिलाजुला रिएक्शन

अगर आप भी उनमें से हैं जो ​अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हैं और हम आपके लिए खजूर गोंद पाक की एक बेहतरीन रेसिपी लेकर आए हैं. खजूर गोंद पाक सर्दियों के लिए एक लाजवाब रेसिपी है, जिसे यूट्यूबर शेफ पारुल ने अपने यूट्यूब चैनल कुक विद पारुल पर पोस्ट किया है. इस मौसम में यह खजूर पाक आपको अंदर से स्ट्रांग बनाने के लिए अलावा हड्डियों को भी दुरूस्त बनाने में मदद करेगा. यह बनाने में बहुत ही आसान है और इसे आप बनाकर एक महीने तक स्टोर करके भी रख सकते हैं.

खजूर पाक की सबसे खास बात यह है कि बड़ों से लेकर बच्चों तक के लिए बेहद ही फायदेमंद है और इसे बनाने के लिए न तो चीनी और न ही गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है. खजूर के साथ बादाम, काजू, पिस्ता, सौंठ पाउडर, खसखस और नारियल बुरादा मिलाकर इसे तैयार किया जाता है. इसका एक पीस आपको भरपूर एनर्जी देगा. खजूर पाक बनाने मे आपको घंटो की मेहनत भी नहीं लगेगी तो देर किस बात की चलिए डालते हैं एक नजर इसकी रेसिपी पर:

खजूर गोंद पाक की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें:

Whole Wheat Momos: मैदे से नहीं गेहूं के आटे से बनाएं स्वादिष्ट मोमोज- Recipe Inside

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khajur Pak, Khajur Pak Recipe, Khajur Gond Pak, Khajur Gond Paj Recipe Video, Immunity, Healthy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com