विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2019

बिना ओवन और यीस्ट के घर पर इस तरह बनाएं वेजिटेरियन पिज्जा, देखें वीडियो

क्या आपके मुंह में भी पिज्जा देखते ही पानी आ जाता है. अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. चीज और ढेर सारी सब्जियों से तैयार किया पिज्जा बहुत सारे लोगों का फेवरेट है.

बिना ओवन और यीस्ट के घर पर इस तरह बनाएं वेजिटेरियन पिज्जा, देखें वीडियो
  • बच्चे हो या बड़े सब पिज्जा चाव से खाते हैं.
  • आप पिज्जा की ढ़ेरों वैराइ​टी तैयार कर सकते हैं.
  • आप चाहे तो बेस बनाने के लिए आटे का भी प्रयोग कर सकते हैं.

क्या आपके मुंह में भी पिज्जा देखते ही पानी आ जाता है. अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. चीज और ढेर सारी सब्जियों से तैयार किया पिज्जा बहुत सारे लोगों का फेवरेट है, बच्चे हो या बड़े सब इसे चाव से खाते हैं. वेज और नॉनवेज दोनों ही चीजों में आप पिज्जा की ढ़ेरों वैराइ​टी तैयार कर सकते हैं बस, यह आपके स्वाद पर निर्भर करता है कि आपको कौन-सा पिज्जा पसंद है. लेकिन यहां हम एक वेजिटेरियन पिज्जा की रेसिपी लेकर आए हैं. जो लोग अब यह सोचते आए हैं कि पिज्जा बनाने के लिए ओवन की जरूरत होती है तो हम बता दें, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. दरअसल, इस पिज्जा को बनाने के लिए मुंबई बेस्ड फूड ब्लॉगर अल्पा मोदी ने ओवन का इस्तेमाल नहीं किया है. इस रेसिपी की एक और खास बात है कि उन्होंने पिज्जा बेस बनाने के लिए यीस्ट का भी इस्तेमाल नहीं किया है. अब आप यह सोच रहे होंगे कि बिना यीस्ट के पिज्जा बेस फूलेगा कैसे? इसके लिए उन्होंने यीस्ट की जगह दही, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर का उपयोग किया है.

Diabetes Diet: रागी और ओट्स से बनें इस हेल्दी उत्तपम को खाने से क्या ब्लड शुगर लेवल स्थिर रखने में मिलेगी मदद

इस होममेड वेज पिज्जा की बेहतरीन रेसिपी को अल्पा ने अपने यूट्यूब चैनल समथिंग इज कुकिंग विद अल्पा पर पोस्ट किया है. आप सभी को यकीनन पिज्जा बनाने की विधि पसंद आएगी. अगर आप भी ऐसा ही पिज्जा घर पर अपनी फैमिली के लिए बनाने के इच्छुक हैं तो आपको इसके लिए चाहिए, मैदा, दही, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, नमक, हरी शिमला मिर्च, पीली शिमला मिर्च, लाल शिमला मिर्च, कॉर्न, प्याज, ब्लैक ऑलिव, ऑलिव ऑयल, बैजल, मक्खन, इटैलियन मिक्स हर्ब, चिली फ्लेक्स और नमक. यह पिज्जा खाने में बहुत ही क्रिस्पी लगता है. वैसे तो इस पिज्जा रेसिपी में बेस बनाने के लिए मैदे का उपयोग किया गया है, आप चाहे तो बेस बनाने के लिए आटे का भी प्रयोग कर सकते हैं.

कचौरी खाने के हैं शौकीन तो घर पर इस तरह बनाएं आलू कचौरी

इस तरह घर पर बनाएं होममेड वेजिटेरियन पिज्जा:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Homemade Pizza, No Oven No Bake, Tawa Pizza, Vegitarian Pizza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com