- सनडे की सुबह बहुत से घरों में पराठे खाना पसंद करते हैं.
- मूली और मेथी जैसी सब्जियों को भी पराठे के विकल्प के रूप में चुन सकते हैं.
- अब तक आपने मेथी और पनीर के पराठे का अलग-अलग स्वाद लिया .
छुट्टी वाले दिन अगर नाशते में गर्मागर्म पराठे मिल जाएं तो मजा ही आ जाता है. ज्यादातर घरों में सनडे के दिन लोग इक्कठा ब्रेकफास्ट करना पसंद करते हैं और सनडे की सुबह बहुत से घरों में पराठे खाना पसंद करते हैं. आमतौर पर आलू और गोभी का पराठा बेहद ही चाव से खाया जाता है लेकिन, बात अगर सर्दी के मौसम की हो तो आप आलू या गोभी की जगह पालक, मूली और मेथी जैसी सब्जियों को भी पराठे के विकल्प के रूप में चुन सकते हैं. अक्सर बच्चे हरी सब्जियों के नाम पर मुंह बना लेते हैं, मगर यहां हम आपके लिए एक बहुत बेहतरीन पराठे की रेसिपी लेकर आए हैं जिसका मजा आप इस सर्दी के मौसम में ले सकते हैं. अब तक आपने मेथी और पनीर के पराठे का अलग-अलग स्वाद लिया होगा, पर इस रेसिपी में पराठा बनाने के लिए इन दोनों ही चीजों को मिलाकर स्टफिंग तैयार की गई है. इससे पराठे को काफी अलग टेस्ट मिलता है और आप अपने बच्चों को हरी सब्जी भी खिला सकते हैं. इस पराठे को बनाना बहुत ह आसान है, नाश्ते के अलावा आप इसे बच्चों को टिफिन में भी पैक कर सकते हैं.
इस बार सर्दी में मजा लें इन स्वादिष्ट अचार का, ट्राई करें ये रेसिपीज
कैसे बनाएं मेथी पनीर पराठा:
सामग्री:
मेथी के पत्ते 2 कप
आटा 1 कप
पनीर कद्दूकस किया हुआ
नमक 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच
जीरा 1 छोटा चम्मच
अजवाइन 1/2 छोटा चम्मच
अदरक 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च 2
गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
घी 1 छोटा चम्मच
तरीका:
स्टफिंग बनाने के लिए:
एक पैन में तेल गर्म कर इसमें जीरा, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर भूनें. इसके बाद इसमें मेथी डालें और इसे पकाएं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अब इसमें पनीर डालें, इसी के साथ नमक, धनिया, गरम मसाला और आमचूर पाउडर डालें. स्टफिंग को एक प्लेट में निकाल लें.
परांठा बनाने के लिए:
आटा लें, इसमें घी, नमक, अजवाइन और पानी डालकर आटा गूंथ लें.
थोड़ा सा आटा लें, लोई बनाकर इसे बेल लें. इसमें स्टफिंग रखें और चारों तरफ से इसे मोड़ लें.
अब इसे दोबारा बेलकर तवे पर डालें, दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें.
गर्मागर्म पराठा सर्व करें.
इसे आप दही, अचार या चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
Indian Cooking Tips: इस सिम्पल सी रेसिपी के साथ घर पर इस तरह बनाएं हैदराबादी बिरयानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं