विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2021

White Butter Benefits: चौंका देंगे आपको सफेद मक्खन के ये फायदे, जानिए सफेद मक्खन बनाने की विधि

शरीर को हेल्दी रखने के लिए सफेद मक्खन को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. सफेद मक्खन का सेवन करने से शरीर से बीमारियां दूर रहती हैं और एनर्जी बनी रहती है.

White Butter Benefits: चौंका देंगे आपको सफेद मक्खन के ये फायदे, जानिए सफेद मक्खन बनाने की विधि
पीले मक्खन की तुलना में सफेद मक्खन जल्दी से पच जाता है.
  • सफेद मक्खन का सेवन करने से गले में आई सूजन में राहत मिल सकती है.
  • सफेद मक्खन का सेवन करने से दिल की बीमारी का खतरा कम हो सकता है
  • सफेद मक्खन, पीले मक्खन की तुलना में ट्रांस फैट फ्री होता है.

मक्खन नाम सुनते ही कैलोरी और फैट का ख्याल आता है. कई लोग ऐसे हैं जो सेहत के नाम पर मक्खन से दूरी बनाकर रखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मक्खन के फायदे या गुण क्या हैं? शायद नहीं. इस खबर के माध्यम से हम आपको सफेद मक्खन के वो फायदे बताएंगे जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे. सफेद मक्खन के सेवन से शरीर बीमारियों से तो दूर रहता ही है साथ हिक आँखों की रोशनी और याददाश्त भी बढ़ती है. पीले मक्खन की तुलना में सफेद मक्खन जल्दी से पच जाता है. वैसे तो बाजार में कई ब्रांडेड कंपनियां पैक्ड मक्खन बेचती है, लेकिन बाजार में मिलने वाले मक्खन में नमक की मात्रा ज्यादा होने से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है इसलिए घर में बने सफेद मक्खन का सेवन करने की सलाह दी जाती है. इस खबर के माध्यम से हम आपको सफेद मक्खन के फायदे और इसे बनाने की विधि बता रहे है.

सफेद मक्खन के फायदे -

1. सफेद मक्खन का सेवन करने से गले में आई सूजन में राहत मिल सकती है. सफेद मक्खन में आयोडीन थायराइड होता है जो ग्लैंड्स को मजबूत करने का काम करता है.

2. सफेद मक्खन का सेवन करने से दिल की बीमारी का खतरा कम हो सकता है और कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से भी राहत मिलती है. सफेद मक्खन में मौजूद विटामिन और सेलेनियम से हार्ट संबंधी खतरा भी कम हो जाता है.

3. दिमाग को तेज करने के लिए सफेद मक्खन का सेवन करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि, बच्चों को सफेद मक्खन जरूर खिलाना चाहिए. ऐसा करने से बच्चों का दिमाग तेज और स्वस्थ रहने के साथ ही उनकी आँखों की रोशनी भी तेज होती है.

4.हड्डियों को मजबूत रखने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द में भी सफेद मक्खन के सेवन से राहत मिलती है. सफेद मक्खन में मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत लाभकारी होता है.

5. सफेद मक्खन के नियमित सेवन से कैंसर का खतरा कम हो सकता है.

6. सफेद मक्खन, पीले मक्खन की तुलना में ट्रांस फैट फ्री होता है, लिहाजा इसे खाने से वजन बढ़ने का खतरा भी बहुत कम होता है. 

0vqk1bq

सफेद मक्खन बनाने की विधि -

घर में सफेद मक्खन बनाने के लिए सबसे पहले दूध की मलाई को एक कटोरी में निकाल ले. उसके बाद गहरे कटोरे में डालकर करछुल की मदद से कुछ देर तक घुमाएं, ऐसा करने से मलाई गाढ़ी होती हुई नजर आएगी. लगातार मलाई को घुमाने से दूधिया पानी से मक्खन अलग होता हुआ दिखाई देगा. इसके बाद इस सफेद मक्खन को अलग कटोरी में निकाल लें और जिस तरह से आप इसका सेवन करना चाहते हैं वैसे इसे खाएं.

डॉक्‍टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.

Difference Between Dried Methi And Kasuri Methi: क्या सुखाई गई मेथी ही 'कसूरी मेथी' होती है..? जानिए शेफ कुणाल कपूर से

Remove Excess Oil From Curries: इस इनोवेटिव हैक के साथ ग्रेवी और करीज में से हटाएं एक्ट्रा तेल

Dragon Fruit Smoothie: बेहद फायदेमंद है ड्रैगन फ्रूट स्मूदी, सुपर शेफ अमृता रायचंद से जानें ड्रैगन फ्रूट स्मूदी बनाने का आसान तरीका

पास्ता खाने के शौकीन लोगों को बेहद पसंद आएगा टोमैटो का टैंगी फ्लेवर-Video Inside

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits Of White Butter, White Butter Is Good For Health, सफेद मक्खन के फायदे, White Butter Benefits, Health Benefits Of White Butter, How To Make Butter, How To Make Butter At Home, How To Make White Butter At Home, How To Make Homemade Butter, How To Make Makhan, How To Make White Makhan, How To Make White Butter From Cream, Butter Recipes, How To Make Butter At Home From Milk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com