विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2019

Quick Recipe: कुछ ही मिनटों में खुद तैयार करें यह स्वादिष्ट चीज़-अंडा सैं​डविच

चीज़ और अंडा ऐसी दो सामग्री हैं जो किसी भी ब्लेंड डिश को अलग रूप दे सकती हैं. अब ऐसी कल्पना करें की एक ही डिश में यह दोनों ही चीजें हर्ब और सब्जियों के साथ मिल जाए.

Quick Recipe: कुछ ही मिनटों में खुद तैयार करें यह स्वादिष्ट चीज़-अंडा सैं​डविच
  • चीज और अंडे आसानी से उपलब्ध होने वाली सामग्री है.
  • किसी की रसोई में यह दोनों चीजें आराम से मिल ही जाती है.
  • यह सैंडविच स्वाद और टेक्सचर का एक बढ़िया मिश्रण है.

चीज़ और अंडा ऐसी दो सामग्री हैं जो किसी भी ब्लेंड डिश को अलग रूप दे सकती हैं. अब ऐसी कल्पना करें की एक ही डिश में यह दोनों ही चीजें हर्ब और सब्जियों के साथ मिल जाए. आपको यह जानने के बाद उत्सुकता नहीं हो रही? चीज और अंडे आसानी से उपलब्ध होने वाली सामग्री है, किसी की रसोई में यह दोनों चीजें आराम से मिल ही जाती है. यह एक अच्छी बात है कि आप इनका उपयोग रोज़मर्रा के व्यंजनों को तैयार करने के लिए कर सकते हैं. अगर आप अपने आपको रसोई के मामले में नौसिखिया मानते हैं तो हमारे पास आपके लिए बहुत ही बढ़िया रेसिपी है.

चीज़ सैंडविच इतना स्वादिष्ट है कि बच्चों और बड़ों दोनों को ही यह बहुत पसंद आएगी. यह सैंडविच स्वाद और टेक्सचर का एक बढ़िया मिश्रण है. इसे बनाना बहुत ही आसान है, सिर्फ कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. जब कभी आप रेस्टोरेंट से चीज सैंडविच ऑर्डर करते हैं और उस सैंडविच में चीज़ की कम मात्रा देखने पर आप काफी मायूस हो जाते हैं. इस रेसिपी की खास बात यह की आप इस सैंडविच में दिल खोलकर चीज़ का उपयोग कर सकते हैं. इस रेसिपी में आप अपनी ज़रूरत के अनुसार सब कुछ डाल सकते हैं.

Weight Loss: सिर्फ 20 मिनट में बनाई जा सकती है केले से बनने वाली ये हेल्दी रेसिपीज़, ट्राई कीजिए
 

यहां चीज़, अंडा और पनीर सैंडविच की विधि दी गई है:

सामग्री:
1 कटोरी कसा हुआ पनीर
चीज़ के 2 स्लाइस
1 अंडा
1 छोटा शिमला मिर्च (कटा हुआ)
4 टोस्ट ब्रेड स्लाइस
नमक और काली मिर्च स्वाद के लिए
1 और आधा चम्मच तेल

कैसे सैंडविच बनाने के लिए:

1.नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और मिर्च डालें और फिर उन्हें 5 मिनट तक पकने दें. अब अंडे जोड़ें और फिर से पकाएं.अपने स्पैटुला से इसे चलाते रहे जिससे अंडा पैन चिपकेगा नहीं.
2. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ पनीर, कुछ नमक और काली मिर्च स्वाद के लिए डालें और आखिर में इसमें चीज़ स्लाइस को पूरे मिश्रण के ऊपर रखें. ढक्कन को कवर करें, इसे दो और मिनट के लिए और पकाएं.
3. इस बीच, आप अपनी ब्रेड को सेक लें और इसे एक तरफ रख दें.
4. अब आपका मिश्रण तैयार है, इसे अपने ब्रेड स्लाइस के बीच सावधानी से रखें और समान रूप फैलाने के बाद इसे दबाएं.

5. इसे सेंक लें और गर्मागर्म सर्व करें.


आप सैंडविच को अपनी पसंद के किसी क्रिस्पी फ्राइज़ साथ सर्व कर सकते हैं. क्या आप हमारी यह रेसिपी आई तो हमें बताएं.
 

फेस्टिवल सीजन में घर आए मेहमानों को बनाकर खिलाएं क्रिस्पी पत्तागोभी पकौड़ा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sandwich, Egg, Paneer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com