- भारत में विभिन्न तरह की करीज बनाई हैं.
- हर करी को बनाने का अपना अलग तरीका होता है.
- ये करीज अपने जायके के चलते दुनियाभर में लोकप्रिय हैं.
भारत में विभिन्न तरह की करीज बनाई हैं जो स्वाद में स्पाइसी, रिच ग्रेवी या लाइट भी होेती हैं. चावल और रोटी के साथ खाने के लिए हमेशा किसी न किसी स्वादिष्ट करी की जरूरत होती है. हर करी को बनाने का अपना अलग तरीका होता है जो उसको दूसरे से अलग बनाती है. वहीं जब बात करी रेसिपीज की हो रही हो तो सबसे पहला नाम हमारे दिमाग में नॉर्थ इंडियन करी रेसिपीज का आता है जो अपने जायके के चलते दुनियाभर में लोकप्रिय हैं. नॉर्थ इंडियन करी रेसिपीज की लिस्ट काफी लंबी है जिसमें से अपनी फेवरेट डिश को सिलेक्ट कर पाना शायद आपके लिए मुश्किल हो, इसलिए आज हमने पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में बनाई जाने वाली लाजवाब करी रेसिपीज को इस आर्टिकल में शामिल किया है, जिन्हें उनके स्वाद के चलते जाना जाता है. तो देर किस बात चलिए डालते हैं एक नजर इन मजेदार रेसिपीज पर:
1. बटर चिकन
इस गाढ़ी, मलाईदार और सुस्वाद टमाटर आधारित चिकन ग्रेवी के दुनिया भर में प्रशंसक हैं, जिसे घर पर बनाना बहुत मुश्किल नहीं है. नान के साथ खाने में यह डिश बहुत ही उम्दा लगती है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

2. कढाई पनीर
इस डिश में प्याज, शिमला मिर्च और पनीर के टुकड़ों को ढेर सारे मसाले डालकर तैयार किया जाता है, जिसे खाए बिना आप रह नहीं सकते हैं. मिस्सी रोटी या चावल के साथ खाने से इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
3. कश्मीरी रोगन जोश
यह एक रिच लैंब करी है जिसे पारंपरिक और स्थानीय मसालों के साथ बनाया जाता है. सर्दी के मौसम के लिए यह डिश एकदम परफेक्ट है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. लाल मांस
यह एक स्पाइसी डिश है, इसमें ढेर सारे मसाले डाले जाते हैं, यह राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश के सबसे लोकप्रिय मांस करी में से एक है. इस तीखी करी में काफी अच्छी मात्रा में सूखी लाल मिर्च का उपयोग होता है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
5. मलाई कोफ्ता
नरम पनीर बॉल्स को हल्के मसाले, क्रीमी ग्रेवी में डालकर बनाया जाता है, इसमें हल्का मीठापन भी लगता है. ड्राई फ्रूट्स और नट्स से भरपूर मलाई कोफ्ता रिच ग्रेवी डिशेज में से एक है, जिसे आप अपने मेन्यू में शामिल किए बिना नहीं रह सकते. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

6. सोया चाप करी
वैसे तो यह एक वेजिटेरियन करी है लेकिन इसका स्वाद किसी नॉनवेज करी से कम नहीं है. सोया चाप करी का अपना एक अलग फैन बेस है. इस डिश में हाई प्रोटीन सोया ग्रेन्यूअस से डम्पलिंग्स बनाकर एक आकर्षक, मलाईदार ग्रेवी में पकाया जाता है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
7. रामपुरी कोरमा
रामपुरी व्यंजन 'गंगा-जमुनी' संस्कृति का बेहतरीन उदाहरण है. इस स्वादिष्ट लैंब करी को गुलाब जल, काली मिर्च पाउडर, इलाइची, घी और धनिया के बीज के अनोखे मिश्रण के साथ बनाया जाता है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें
Side Effects OF Spicy Food: हार्ट के लिए नुकसानदायक है अत्याधिक मसाले का सेवन, जानें ये पांच नुकसान
क्या अंडे से बनने वाली इस रेसिपी का स्वाद चखा अगर नहीं तो एक बार जरूर ट्राई करें मजेदार अंडा घोटाला
Weight Loss Diet: तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें, ये 5 लीन प्रोटीन फूड्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं