विज्ञापन

लंबी दूरी की 7 प्रमुख ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव, बिहार-बंगाल-असम और दिल्ली के यात्रियों को होगी परेशानी

रेलवे के मुताबिक, नई व्यवस्था 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी. इस अवधि के दौरान बिहार, बंगाल, असम और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

लंबी दूरी की 7 प्रमुख ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव, बिहार-बंगाल-असम और दिल्ली के यात्रियों को होगी परेशानी
पूर्वोत्तर जाने वाली ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • आरा से दिल्ली और पूर्वोत्तर जाने वाले यात्री ध्यान दें.
  • नॉर्थ ईस्ट-महानंदा समेत कई ट्रेन का शेड्यूल बदला.
  • 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी.

ठंड आते ही कोहरे की समस्या से ट्रेनों के संचालन में काफी दिक्कतें आती है. ट्रेन की सुरक्षा को लेकर रेलवे बड़ा फैसला लिया है. दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. इसमें नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस समेत 7 प्रमुख ट्रेन शामिल हैं. रेलवे के इस फैसले से बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होने वाली है.

1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगा बदलाव

रेलवे के आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी. इस अवधि के दौरान बिहार, बंगाल, असम और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

सप्ताह में पांच दिन ही चलेंगी ये ट्रेनें

रेलवे के निर्णय के अनुसार, निर्धारित अवधि में ये प्रमुख ट्रेनें प्रतिदिन चलने के बजाय सप्ताह में केवल पांच दिन ही संचालित की जाएंगी और कुछ तय तारीखों पर इन्हें कैंसिल किया जाएगा. इसमें ट्रेन संख्या 12505/12506 - नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 15483/15484 - सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस शामिल हैं.  

इनके अलावा न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, कामाख्या-गया एक्सप्रेस और कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस के परिचालन दिनों में भी कटौती की गई है

आरा जंक्शन, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव बेहद महत्वपूर्ण है. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें. किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्री यात्रा करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, एनटीईएस (NTES) ऐप या आधिकारिक रेलवे माध्यमों से अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर जांच लें.

यह भी पढ़ें | टाटानगर से खाटू श्याम के लिए नई ट्रेन मंजूर, 26 अक्टूबर से रांची-लोहरदगा-गढ़वा-सासाराम-कानपुर-आगरा होकर चलेगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Schedule Changes, North East Train, Assam Train Schedule, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com