विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2021

Bhoot Jolokia: पहली बार भारत से लंदन भेजी गई नगालैंड की 'किंग चिली', पीएम मोदी ने की खुशी जाहिर

Nagaland Bhoot Jolokia: नगालैंड की 'किंग चिली' या भूत जोलकिया दुनिया की सबसे तीखी मिर्च में से एक है. पहली बार भारत से लंदन निर्यात हुई किंग चिली. अब लंदन वासी भी इस तीखी मिर्च का लुफ्त उठा सकेंगे.

Bhoot Jolokia: पहली बार भारत से लंदन भेजी गई नगालैंड की 'किंग चिली', पीएम मोदी ने की खुशी जाहिर
Bhoot Jolokia: अब लंदन वासी भी 'किंग चिली का लुफ्त उठा सकेंगे.

Nagaland Bhoot Jolokia:  नगालैंड की 'किंग चिली' या भूत जोलकिया दुनिया की सबसे तीखी मिर्च में से एक है. पहली बार भारत से लंदन निर्यात हुई किंग चिली. आपको बता दें कि नगालैंड से किंग चिली की एक खेप पहली बार हवाई मार्ग से गुवाहाटी के रास्ते लंदन निर्यात की गई है. अब लंदन वासी भी इस तीखी मिर्च का लुफ्त उठा सकेंगे. असल में किंग चिली सोलानेसी परिवार की शिमला मिर्च की प्रजाति से संबंधित है. इसे जैविक तरीके से उगाया जाता है और बेहद जल्दी खराब होती है, इसलिए ताजा किंग चिली का निर्यात एक चुनौती थी. इस मिर्च का फसल चक्र 6 महीने का होता है. पौधे की ऊंचाई आमतौर पर 40 से 120 सेंटीमीटर तक होती है. भारत में भूत जोलकिया मिर्च की खेती नागालैंड में ही होती है. नागालैंड सरकार को इस मिर्च के लिए साल 2008 में जीआई टैग यानी ज्योग्राफिकल इंडेक्स हासिल हुआ था. इसके अलावा इसकी खेती असम, और मणिपुर जैसे राज्यों में की जाती है. इस उपलब्धि को ट्विट करते हुए पीयूष गोयल ने लिखा है कि पूर्वोत्तर भारत की मिर्च का तीखापन,नागालैंड से चलकर, पहुंचा लंदन 

Manish Malhotra: मनीष मल्होत्रा ​​ने इस बी-टाउन एक्ट्रेस के साथ इंडियन थाली का लुफ्त उठाया, देखें तस्वीरें

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस पर खुशी जाहिर की. पीएम ने लिखा, 'शानदार खबर! जिन लोगों ने भूत जोलकिया को खाया है, केवल वही जान सकते हैं कि यह कितना तीखा होता है.'  पीएम के ट्वीट पर एक नजर डालेंः

 Vidya Balan: विद्या बालन को पसंद है इंस्टाग्राम-वर्थी बर्गर, देखें तस्वीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagaland Bhoot Jolokia, Bhoot Jolokia, 'King Chili', 'King Chili' Hindi, World Famous King Chill, Teekhi Mirch, PM Modi, PM Modi Expressed Happiness, King Chilli Export In Landon, London King Chilli, Nagaland Expoted King Chilli In London, Nagaland King Chilli, King Chili, King Chili London, Nagaland King Chili
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com