- भाग्यश्री हर मंगलवार को टिप्स शेयर करती हैं.
- वह स्वस्थ जीवन शैली को बढावा देती है.
- वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फूड रिलेटिड फोटो शेयर करती हैं.
हर मंगलवार, हम भाग्यश्री के इंस्टाग्राम पेज को उनके वीकली #tuesdaytipswithb के लिए देखते हैं. डाइट टिप्स और सामग्री की जानकारी शेयर करने से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों को पोस्ट करने तक, भाग्यश्री ने हमें अपने वीकली अपडेट से रूबरू कराया है. इस बार, उन्होंने भिंडी को क्रंची बनाने, उसका नैचुरल रंग लाने और उसके सभी पोषक तत्वों को बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका शेयर किया है. कुकिंग टिप्स शेयर करने के साथ, उन्होंने यह दिखाने के लिए एक वीडियो भी पोस्ट किया कि यह कैसे किया जाता है. अगर आप भिंडी से उतना ही पसंद करते हैं जितना हम करते हैं, तो आप इसे मिस नहीं कर सकते. यहां देखें वीडियो:
Mutton Shahi Roll- एक स्ट्रीट स्टाइल रेसिपी जिसे आप जरूर ट्राई करें
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
परफेक्ट भिंडी की सब्जी बनाने के लिए यहां कुछ कुकिंग टिप्स दिए गए हैं:
भाग्यश्री ने भिंडी को सही तरीके से बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी बताए. यहां देखें:
1.भिंडी बनाते वक्त कभी भी नमक पहले न डालें क्योंकि इससे यह चिपचिपा हो जाएगी.
2. इसे सर्व करने से ठीक पहले नमक डालना चाहिए. (भिंडी के नरम होने पर आप इसमें प्याज और मसाले जैसी अन्य सामग्री के साथ नमक भी डाल सकते हैं.)
3. अगर आप हरा रंग बनाए रखना चाहते हैं, तो पैन को ढक्कन से न ढकें. इसे पकाने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है लेकिन यह निश्चित रूप से बेहतर दिखता है.
4. मुख्य रूप से, भिंडी के उच्च पोषण मूल्य को बनाए रखने के लिए कभी भी ज़्यादा नहीं पकाना चाहिए.
भाग्यश्री ने यह भी खुलासा किया कि भिंडी में "विटामिन ई, विटामिन सी, फोलेट, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर, मैंगनीज और डाइट्री फाइबर होता है. आंत के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है."
हम इस बात से सहमत हैं कि भिंडी एक उच्च पोषण मूल्य सब्जी है और कई तरीकों से स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाती है. सबसे बढ़कर, इसे बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजनों के रूप में तैयार किया जा सकता है. जानना चाहते हैं कि सामान्य प्याज़ भिंडी की सब्जी के अलावा आप भिंडी से और क्या बना सकते हैं? यहां क्लिक करें.
यहां हम आपको कुछ और टिप्स भी दे रहे हैं जिससे भिंडी को वास्तव में एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाया जा सके. भिंडी को परफेक्ट तरह से बनाने का तरीका देखने के लिए यहां क्लिक करें.
BBQ Malai Boti Kebab Recipe: किसी भी पार्टी में स्टार डिश के रूप में उभरेगी यह मलाई बोटी कबाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं