विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2022

मीड वीक में बनाना चाहते हैं कुछ मजेदार तो ट्राई करें तवा पनीर की यह स्वादिष्ट रेसिपी

शाकाहारी लोगों के बीच पनीर की खास फैन फॉलोइंग है. ब्रेकफास्ट हो, लंच हो या डिनर, इसे कभी भी खाया जा सकता है.

Also Read in
मीड वीक में बनाना चाहते हैं कुछ मजेदार तो ट्राई करें तवा पनीर की यह स्वादिष्ट रेसिपी
  • पनीर से बनने वाली हर डिश बेहद ही स्वादिष्ट होती है.
  • यह सिर्फ 25 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है.
  • आपको बस कुछ आसानी से उपलब्ध सामग्री की जरूरत होती है.

शाकाहारी लोगों के बीच पनीर की खास फैन फॉलोइंग है. ब्रेकफास्ट हो, लंच हो या डिनर, इसे कभी भी खाया जा सकता है. कारण कोई भी, लेकिन पनीर लवर्स निश्चित रूप से इस बात से सहमत हो सकते हैं. पनीर से बनने वाली हर डिश बेहद ही स्वादिष्ट होती है. अगर आप हमारी ही तरह पनीर को पसंद करते हैं, तो हमारे पास आपके लिए कुछ है. कुछ ऐसा जो आपको इसके स्वादिष्ट और आकर्षक स्वाद से इम्प्रेस कर सकता है. इस रेसिपी को तवा पनीर कहा जाता है. अगर आप चारों ओर देखते हैं और खोजते हैं, तो आप एक बड़े तवे पर इस स्वादिष्ट रेसिपी को तैयार करने वाले असंख्य ढाबों और छोटे ईटरी को देख सकते हैं. यहां हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो ढाबा स्टाइल तवा पनीर का सटीक स्वाद देती है.

Ganesh Chaturthi 2022: भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए इस बार बनाएं ये 5 स्वादिष्ट लड्डू

इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बस कुछ आसानी से उपलब्ध सामग्री की जरूरत होती है. इतना ही नहीं यह सिर्फ 25 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है. यह अचानक आने वाले मेहमानों या बस जब आप कुछ दिलचस्प बनाना चाहते हैं उस वक्त के लिए यह रेसिपी एकदम परफेक्ट है. तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए रेसिपी के साथ शुरू करते हैं.

तवा पनीर रेसिपी | तवा पनीर कैसे बनाएं.

रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक तवे में तेल गरम करें. कटा हुआ प्याज डालें और प्याज को ट्रांसपेरेंट होने तक भूनते रहें. एक बार हो जाने के बाद, उन्हें पैन से हटा दें और एक तरफ रख दें.

अब उसी तवे में कटे हुए टमाटर डालें और टमाटर के गलने तक पकने दें. सारे सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.

अगले स्टेप पनीर को एक अलग पैन में तलना है. तले हुए पनीर को टमाटर की ग्रेवी में डालें और अच्छी तरह मिलाएं. तवा पनीर की पूरी स्टेप बाय स्टेप पूरी रेसिपी के लिए, यहां क्लिक करें.

इस तरह की और भी स्वादिष्ट पनीर रेसिपी के लिए, हमारी बेहतरीन रेसिपी जानने के लिए यहां क्लिक करें.

अब आप सही तरीका जानते हैं, इस रेसिपी को घर पर ट्राई करें और हमें नीचे कमेंट में बताएं कि यह रेसिपी कैसी लगी. हैप्पी कुकिंग!

Ganesh Chaturthi 2022: सिर्फ 10 मिनट में कैसे बनाएं नारियल मोदक- Recipe Inside

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tawa Paneer, Tawa Paneer Recipe, Paneer Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com