- एक स्वादिष्ट अचार को तैयार होने में काफी समय लगता है.
- अचार का खाने में स्वाद जोड़ने का काम करता है.
- अचार को कई तरह से बनाया जा सकता है.
भारतीय खाना अपने स्वाद के चलते दुनियाभर में पसंद किया जाता है. इंडियन खाने में दाल, चावल, रोटी और सब्जी के साथ आपको कुछ न कुछ साइड डिश जरूर सर्व की जाती है. सही साइड डिश कई बार किसी भोजन को कम्पलीट भी बनाती हैं. रायता, चटनी और अचार उन्हीं चीजों में शामिल हैं. अगर हम सिर्फ अचार की बात करेंं तो किसी बोरिंग खाने में भी स्वाद जोड़ने का काम करता है. हम सभी ने बचपन में अपनी दादी या नानी को घर पर अचार डालते हुए देखा होगा. अचार डालना कोई आसान काम नहीं हैं, एक स्वादिष्ट अचार को तैयार होने में काफी समय लगता है. किसी भी मुख्य सामग्री को मसालों और तेल में अच्छी तरह मिलाने के बाद पूरी तरह तैयार होने के लिए धूप में रखा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अब अपने मनपसंद अचार को कुछ मिनटों में ही बना सकते हैं.
Kerala Mango Curry: वीकेंड पर लंच के लिए बनाएं केरल स्टाइल मैंगो करी
जी हां, आपने एकदम सही सुना है! अपने पसंदीदा आम के आचार को खाने के लिए आपको महीने भर इंतजार करने की जरूरत नहीं है. बस, कच्चे आम को टुकड़ों में काटकर मसाले लगाकर तेल डाला जाता है. इसे कुछ देर बाद आप सर्व कर सकते हैं. इंस्टेंट मैंगो पिकल की इस खास रेसिपी को एनडीटीवी फूड ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. तो गर्मी के मौसम में अगर आप भी घर पर आम का अचार बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कैसे बनाएं इंस्टेंट मैंगो पिकल | इंस्टेंट मैंगो पिकल रेसिपी:
1. सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से धो लें. फिर इन्हे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
2. नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और एक तरफ रख दें.
3. एक पैन में मेथी को सूखा भूनकर दरदरा पीस लें.
4. कढ़ाई में गिंगली तेल गरम करें. राई डालें और इसे धीरे-धीरे फूटने दें.
5. आंच बहुत ज्यादा नहीं होनी चाहिए, यह कम से मध्यम होनी चाहिए ताकि सरसों के दाने धीरे-धीरे फूट सकें.
6. अब, हींग, मेथी पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालें और गैस बंद कर दें.
7. इसे अच्छे से मिलाएं.
8. तड़के को अचार में डालिये.
9. इसे अच्छे से मिलाएं. झटपट आम का अचार तैयार! इसे पराठे, चावल या अपनी पसंद की किसी भी चीज़ के साथ परोसें!
इंस्टेंट मैंगो पिकल की पूरी रेसिपी वीडियों यहां देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं