- आपके ब्लेंड व्यंजन के साथ जोड़ने पर उसके स्वाद को बढ़ाता है
- अचार में आपको काफी वैराइटी भी देखने को मिलती है-.
- अचार हर भारतीय घर में मिलने वाली एक आम सामग्री है.
वैसे तो भारतीय खाना अपने स्वाद के चलते बेहद ही लोकप्रिय हैं स्नैक्स हो या मेनकोर्स या फिर उनके साथ सर्व की जाने वाली रोटी आपके जायके को बदलने के लिए काफी कुछ है. लेकिन भारतीय खाने में एक और चीज शामिल है और वह हैं उसमें परोसी जाने वाली कुछ बेहतरीन साइड डिश जिसमें रायता, पापड़, चटनी और अचार जैसी लाजवाब चीजें हैं. अचार की बात करें तो खाने में चटपटा, खट्टा और मसालेदार होता है जो आपके ब्लेंड व्यंजन के साथ जोड़ने पर उसके स्वाद को बढ़ाता है तो कभी कभी पुलाव, बिरयानी और पराठे के साथ सर्व करने पर उन्हें कम्पलीट मील में बदलने का काम भी करता है. इसके अलावा अचार में आपको काफी वैराइटी भी देखने को मिलती है जिसमें आम, आवंला, हरी मिर्च, अदरक, गोभी और गाजर का अचार कुछ लोकप्रिय उदाहरण हैं.
कैसे बनाएं घर पर दही के साथ नान (Easy Recipe Inside)
अचार हर भारतीय घर में मिलने वाली एक आम सामग्री है. वैसे तो कोई भी अचार तैयार करने में काफी समय लगता है लेकिन आजकल कुछ इंस्टेंट अचार रेसिपीज भी हैं, जिनको कुछ ही समय में तैयार किया जा सकता है. और आज हम आपके साथ लहसुन के अचार की एंक इंस्टेंट रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं. लहसुन का यह अचार बनाने में काफी असान है और स्वाद में एकदम बेहतरीन. लहसुन के इस अचार की रेसिपी को यूट्यूबर शेफ रेशू ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. जिसे आप स्टेप बाइ स्टेप देखकर फॉलो कर सकते हैं. तो बिना किसी देरी की रेसिपी जानें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन का अचार
1. सबसे पहले लहसुन को छीलकर साफ कर लें और एक कढ़ाही में पानी गरम करें, इस पर छलनी रखें और सारा लहसुन फैलाकर स्टीम में पका लें.
2. अब लहसुन को एक साफ कपड़े पर डालकर फैलाएं और इसे कुछ देर के लिए धूप में रखकर सूखा लें.
3. एक पैन में मेथीदाना, राई, सौंफ, जीरा डालकर हल्का सा रोस्ट करके दरदरा पीस लें.
4. एक कढ़ाही में सरसों का तेल अच्छी तरह पका लें और गैस बंद कर दें. पूरी तरह ठंडा होने पर इसमें हींग और लाल मिर्च डालकर मिक्स करें.
5. प्लेट में लहसुन को फैला लें, इस पर हल्दी, नमक और तैयार मसाला डालकर मिला लें.
6. सरसों का तेल डालकर फिर से मिलाएं और एक जार में निकाल लें. अचार तैयार है.
हालांकि, दो से तीन दिन बाद यह अचार खाने में और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है!
लहसुन के अचार की पूरी वीडियो यहां देखेंः
अब आप इलेक्ट्रिक केतली में भी बना सकते स्वादिष्ट बटर चिकन (Recipe Inside)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं