- अचारी पुलाव बनाने में बहुत आसान है.
- अब तक आपने अचार के स्वाद वाली काफी रेसिपी ट्राई की होगी.
- अचारी पुलाव लंच के लिए एकदम परफेक्ट है.
जब भी दोपहर के लंच की बात आती है तो हम सभी कोई ऐसा विकल्प ढूंढते हैं जो मिनटों में तैयार हो जाए. शायद यही वजह है, दोपहर में ज्यादातर भारतीय घरों में दाल चावल, पुलाव या फिर खिचड़ी जैसे विल्पकों को चुना जाता है. स्वादिष्ट होने के अलावा यह कुछ ही देर में तैयार हो जाते हैं और आपकी भूख शांत हो जाती है. इन सब चीजों के साथ हमेशा साइड डिश के तौर पर चटनी और अचार जैसी चीजे खाई जाती हैं, जो इन सभी व्यंजनों का स्वाद और भी बढ़ा देती है. अचार ऐसी ही सामग्री है जिसे परांठे से लेकर बिरयानी, पुलाव तक के साथ खाया जाता है. किसी भी डिश के साथ अचार मिल जाए तो उसका स्वाद दोगुना हो जाता है. लेकिन किसी डिश में अचार को ही मुख्य सामग्री के तौर पर उपयोग किया जाए तो, क्या आपने सोचा है वह डिश कितनी स्वाद होगी.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
आपने एकदम सही पढ़ा हैं, आप अपने दोपहर के लंच के लिए मिनटों में अचारी पुलाव तैयार कर सकते हैं. भारतीय घरों में आपको हमेशा अचार का जार मिलेगा बस आपको क्या करना अचार के मसालों को पुलाव बनाते समय उसके मसाले मे मिलाना और फिर देखिए, आपके दोपहर के खाने के लिए एक स्वादिष्ट डिश बनकर तैयार हो जाएगी जिसे सब उंगलियां चाटकर खाएंगे! अब तक आपने अचारी पनीर परांठा और अचारी मठरी जैसी चीजों का स्वाद चखा है, एक बार इस डिश को भी आजमाएं.
अचारी पुलाव बनाने के लिए सामग्री
1 कटोरी चावल भीगे हुए
आधी छोटी चम्मच जीरा
एक प्याज कटी हुई
एक टमाटर कटा हुआ
एक बड़ा चम्मच अचार का मसाला
एक कप आलू, गाजर, मटर जैसी सब्जियां
तेल जरूरत के मुताबिक
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार
3 हरी मिर्च कटी हुई
कैसे बनाएं अचारी पुलाव | अचारी पुलाव रेसिपी:
एक प्रेशर कुकर में तेल डालकर गरम करें, इसमें थोड़ा सा जीरा डालें, अब कटी हुई प्याज डालकर भूनें. प्याज के साथ ही आलू, मटर और गाजर जैसी सब्जियों को डालकर भूनें. एक कटा हुआ टमाटर, बारीक कटी हरीमिर्च, स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं. अब एक बड़ा चम्मच अचार का मसाला डालें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें. एक कटोरी भीगे हुए चावल डालकर जरूरत के मुताबिक पानी डालें और दो सीटी आने तक इंतजार करें. आपका अचारी पुलाव तैयार है, इसे रायते के साथ सर्व करें और इसका मजा लें.
क्या आप जानते हैं कोलकाता के इस मंदिर के बारे में जहां प्रसाद में मिलती है नूडल्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं