- हाई कोलेस्ट्रॉल से हेल्थ और हार्ट की समस्याएं हो सकती हैं.
- एवोकैडो में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
- मछली को ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर माना जाता है.
High-Cholesterol Diet: हम सभी को चिकना, ऑयली और टेस्टी फूड्स, खाना पसंद है. क्योंकि ये हमारे टेस्ट और पेट दोनों को खुश करने का काम करते हैं. लेकिन बहुत अधिक जंक फूड खाने की आदतें हमारे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को डिस्टर्ब करने का काम कर सकती हैं. हमें, आपको शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने की निहितार्थ याद दिलाने की जरूरत नहीं है. लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं. पहला एचडीएल एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है. और दूसरा एलडीएल खराब कोलेस्ट्रॉल. खराब कोलेस्ट्रॉल धमनी की दीवारों पर पट्टिका की एक परत बनाता है, जो ब्लड के नैचरल फ्लो को रोकने का काम करता है. जिससे हेल्थ और हार्ट की समस्याएं हो सकती हैं.
एक अच्छी डाइट हमारी अधिकांश हेल्थ और फिटनेस की समस्याओं को ठीक कर सकती है. वास्तव में बहुत से ऐसे फूड्स हैं. जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं, और खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस एक्सपर्ट सोनिया नारंग बताती हैं, "अच्छी डाइट और हेल्दी फूड्स का बहुत महत्व है. आपको ट्रांस फैट या आंशिक रूप से हाइड्रोजनीकृत तेलों से बचना चाहिए. जो कुकीज़, चिप्स और अन्य पैकेज्ड स्नैक्स में पाए जाते हैं. इसके अलावा, आप अपने फैट वाले फूड का सेवन करना कम करें. जो तेल, घी फैटी मीट और मीट प्रोड्क्ट जैसे सॉसेज और एग यॉक में पाए जाते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आपकी मदद के लिए कोलेस्ट्रॉल फ्रेंडली डाइट को फ्रेम किया गया है. हमने कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी की लिस्ट बनाई है. जो लोगों की लो फैट, और हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाने में मदद कर सकती है. यहां पर देंखे.
हाई कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मदद करेंगी ये 5 ब्रेकफास्ट रेसिपीः
1. दलियाः
ओट्स हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की समस्याओं के लिए सबसे अच्छे फूड्स में से एक माना जाता है. हेल्दी रहने के लिए अपने दिन की शुरूआत इस अनाज दलिया के साथ करें, जिसमें हाई फाइबर के गुण पाए जाते हैं. इस रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
ओट्स को हेल्थ के लिए सबसे अच्छा फूड्स माना जाता है.2. स्टीम्ड फिशः
मछली को ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर माना जाता है. जो ब्लड सर्कुलेशन में ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करती है. और खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करती है. ब्रेकफास्ट में जल्दी और आसानी से इस स्टीम्ड फिश डिश को बनाएं. इस रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
3. बीन क्लब सैंडविचः
सभी प्रकार के बींस, किडनी बींस और ब्लैक आइड बींस में हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के गुण पाए जाते हैं. इस बीन क्लब सैंडविच को ब्रेकफास्ट में बना सकते हैं. लेकिन कम फैट वाले खाने के लिए बेकन को छोड़ें.
4. मुसलीः
नट्स, में विशेष रूप से अखरोट, बादाम, फ्लैक्ससीड्स और चिया सीड्स शामिल हैं. जो एक अच्छी डाइट है. मूसली को बनाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर ताजे फल, नट्स और दही का इस्तेमाल करना चाहिए. इस रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
5. एवोकैडो टोस्टः
कई अध्ययनों ने ये दावा किया है कि एवोकैडो कोलेस्ट्रॉल फ्री है. जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में बड़ी भूमिका निभाता है. ब्रेकफास्ट में क्रीमी और टेस्टी एवोकैडो टोस्ट बनाने के लिए यहां क्लिक करें.
Cooking Hacks: पास्ता जल्दी या आसानी से बनाने के लिए अपनाएं ये 3 टिप्स
एवोकैडो में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें
Navratri 2020: क्या है नवरात्रि का महत्व, फलाहार व्रत में किन-किन चीजों का कर सकते हैं सेवन
Best Green Tea: चाय प्रेमियों के लिए एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ये 4 बेहतरीन ग्रीन टी ऑप्शन, यहां जानें!
यह डायबेटिक-फ्रेंडली रागी रोटी ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में करेगी मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं