विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2021

Gola Roti: बंगाली स्टाइल में बनने वाले इस नमकीन पैनकेक को ब्रेकफास्ट में एक बार जरूर करें ट्राई(Recipe Inside)

चने की दाल से बनने वाली लुची और आलू की सब्जी बंगाल का एक लोकप्रिय नाश्ता है. आप किसी भी बंगाली रेस्टोरेंट में चले जाइए आपको मेनू में यह कॉम्बो जरूर मिलेगा.

Also Read in
Gola Roti: बंगाली स्टाइल में बनने वाले इस नमकीन पैनकेक को ब्रेकफास्ट में एक बार जरूर करें ट्राई(Recipe Inside)
  • नाश्ते या स्कूल लंच के लिए एक मुख्य भोजन है.
  • यह बनाने में बेहद आसान, झटपट तैयार हो जाता है.
  • ठंडा होने के बाद भी यह स्वाद में लाजवाब होता है.

चने की दाल से बनने वाली लुची और आलू की सब्जी बंगाल का एक लोकप्रिय नाश्ता है. आप किसी भी बंगाली रेस्टोरेंट में चले जाइए आपको मेनू में यह कॉम्बो जरूर मिलेगा. वास्तव में, यह एक ऐसा व्यंजन है जो बंगाल की खाद्य संस्कृति को परिभाषित करता है. लेकिन अगर आप अन्य लोकप्रिय व्यंजनों पता करने की कोशिश करेंगे तो, आप पाएंगे कि 'लूची-र्टोकरी' काफी प्रसिद्ध है. बंगाली व्यंजनों में कई अन्य खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो स्वादिष्ट नाश्ते के लिए कम्पलीट मील बनाते हैं. ऐसा ही एक अद्भुत खाद्य पदार्थ है गोला रोटी. यह मूल रूप से एक बंगाली स्टाइल में बनने वाला नमकीन पैनकेक है, जिसे मैदा, अंडा और सब्जी के साथ बनाया जाता है.

गोला रोटी के बारे में किसी भी बंगाली से पूछेंगे तो, आपको एक ही उत्तर मिलेगा कि बीते दिन ताजा हो गए. यह व्यंजन अधिकांश बंगालियों को उनके बचपन के दिनों की याद दिलाता है. गोला रोटी, कई लोगों के लिए, नाश्ते या स्कूल लंच के लिए एक मुख्य भोजन है. यह बनाने में बेहद आसान, झटपट तैयार हो जाता है, ठंडा होने के बाद भी यह स्वाद में लाजवाब होता है.

Egg (Anda) Chana Chaat: इस हाई प्रोटीन, स्वादिष्ट स्नैक को अपनी फैमिली के​ लिए एक बार जरूर बनाएं

कैसे बनाएं गोला रोटी | गोला रोटी (बंगाली स्टाइल सेवरी पैनकेक) रेसिपी:

गोला रोटी, का शाब्दिक अर्थ तरल रोटी है, जो मूल रूप से आटे के बजाय बैटर से बनाया है. गोला रोटी की रेसिपी में भिन्नता देखने को मिलती है. मैदे और अंडे को स्थिर रखते हुए, आप वास्तव में रोटी तैयार करने के लिए अपनी पसंद की किसी भी सामग्री को जोड़ सकते हैं. कुछ लोगों को इस रोटी में सिर्फ नमक मिलाकर बनने वाली प्लेन रोटी पसंद है, कुछ लोगों को इसका मीठा वर्जन पसंद आता है. लेकिन जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय है वह है मसालेदार गोला रोटी जिसमें प्याज, टमाटर, मिर्च जैसी चीजें शामिल हैं.

हम आपके लिए सबसे आम तौर पर तैयार की जाने वाली गोला रोटी रेसिपी लेकर आए हैं जिसमें मैदा, अंडा, प्याज, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, धनिया, नमक, एक चुटकी चीनी और काली मिर्च जैसी सामग्री की जरूरत होती है.

अब, इन सब सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और पतली स्थिरता का घोल बनाएं. एक पैन गरम करें और उस पर थोड़ा बैटर फैलाएं और दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक लें. सुनिश्चित करें कि आपकी गोला रोटी पतली और नरम है, ताकि यह आपके मुंह में जाते ही घुल जाए.

गोला रोटी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

आप अपनी पसंद के किसी भी सब्ज़ी या केचप के साथ गोला रोटी का मजा ले सकते हैं.

Belly Fat Burning Foods: पेट की चर्बी घटाने और स्लिम फिगर पाने के लिए डाइट में शामिल करें, ये 5 चीजें!

अपने बिजी मॉर्निंग शेड्यूल में ट्राई करें इन 6 स्वादिष्ट नॉर्थ इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपीज को

Quick Snack: स्नैक में खाना चाहते हैं कुछ क्रिस्पी तो ट्राई करें वेज स्प्रिंग रोल, यहां जानें विधि

Vicky Kaushal: विक्की कौशल के एक फैन ने एक्टर को दिए इंदौर-स्पेशल समोसे और जलेबियां

Herbs For Liver Health: लीवर को हेल्दी रखने के लिए इन आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का करें सेवन!

चिकन खाने के हैं शौकीन तो मजा लें चिकन लबाबदार की इस शानदार रेसिपी का- Recipe Video Inside

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gola Roti, Bengali Style Roti, Bengali Breakfast Food, Indian Cooking Tips, Pancake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com