- सही समय पर पानी पीना है जरूरी
- सुबह उठकर एक से दो गिलास पानी पीना चाहिए.
- खाते वक्त पानी पीना हो सकता है नुकसानदेह
हमारे शरीर में 70 फीसदी पानी है. इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि इसकी आपूर्ति में कमी न हो. कहा जाता है कि रोजाना आठ गिलास पानी पीना जरूरी है ताकि शरीर सही से काम कर सके. आजकल सेहत को लेकर सजग लोग दिन भर पानी पीने का नियम सही तरह से पूरा करते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग बिना सोचे ही पानी पीते हैं. आपको यह जानना भी जरूरी है कि पानी पीने का सही समय क्या है? जी हां, जैसे समय पर भोजन करने से ही शरीर को उसका फायदा मिलता है ठीक उसी तरह अगर सही समय पर पानी न पिया जाए तो शरीर को उसका नुकसान उठाना पड़ता है. इसके बावजूद हम किसी भी वक्त पानी पी लेते हैं, जो कि एक बुरी आदत है. आपके शरीर को पानी का फायदा तभी मिलेगा जब आप उसे सही समय पर पिएंगे. तो ये है पानी पीने का सही समय:
क्या हैं नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान...
Improve Sex Life: सेक्स पावर बढ़ाएंगे ये 10 फूड, आज ही करें ट्राई...
चलिए जानते हैं कब होता है पानी पीने का सही समय | What Is The Best Time To Drink Water
सुबह-सुबह
सुबह उठकर एक से दो गिलास पानी पीना चाहिए. पानी पीने से शरीर के सारे अंदरूनी अंग फिर से एक्टिव हो जाते हैं. इसके साथ ही खाने से पहले सुबह उठकर पानी पीने से आपके शरीर की सफाई भी हो जाती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
डायबिटीज के घरेलू उपचार : 4 ड्रिंक्स मधुमेह या डायबिटीज़ को करेंगे कंट्रोल
खाने से पहले
अगर आप खाना खाने के आधे घंटे पहले एक गिलास पानी पीएंगे तो आपका डाइजेशन अच्छा रहेगा. याद रखें कि खाना खाने के तुरंत पहले और तुरंत बाद कभी पानी नहीं पीना चाहिए. ऐसा करने से पानी पाचन संबंधी जूस को पतला कर देता है जिससे डाइेजेशन में दिक्कत आती है. खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए ताकि शरीर को भोजन के पोषक तत्वों को सही से सोखने का समय मिल सके. साथ ही खाना खाते समय भी पानी नहीं पीना चाहिए. अगर खाते वक्त आपको प्यास लगती है तो पानी की बजाए दही, छांछ या रायता खाएं.
ऐसे 4 फल जो हैं कैल्शियम से भरपूर, आज ही करें डाइट में शामिल...
नहाने से पहले
नहाने से आधा घंटा पहले पानी जरूर पीना चाहिए. इससे ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ पाता है.
सोने से पहले
सोने से एक घंटा पहले पानी पीना चाहिए ताकि रात के समय शरीर में पानी की कमी न हो पाए.
जानिए खीरा खाने के बाद क्यों नहीं पीना चाहिए पानी
भूख लगने पर पानी पीना है सही
भूख लगाने पर हमारा शरीर उसी तरह के सिग्नल देता है जैसे प्यास लगने पर देता है. ऐसे में अगर आपको लगे कि भूख लग रही है तो सबसे पहले पानी पीजिए और 10 मिनट तक इंतजार कीजिए. अगर आपको फिर भी भूख लगती है तो कुछ खाइए, लेकिन कई बार पानी पीने के बाद इस तरह की भूख नहीं लगती. ऐसा करने से आप असमय स्नैक्स खाने से बच जाएंगे.
अगर अच्छी नींद चाहिए, तो सोने से पहले खाएं ये 5 आहार...
फोकस करने के लिए जरूरी है पानी
इंसान का दिमाग 75 फीसदी पानी से बना है और पानी पीने से यह बेहतर ढंग से काम करता है. अगर काम करते वक्त आपको थकान महसूस हो रही है तो पानी पीजिए. या अगर आपको किसी काम पर फोकस करन है तो पानी पीना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.
फूड से संबंधित अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें.
और खबरों के लिए क्लिक करें
Summer Weight Loss: गर्मियों में वजन कम कैसे करें? बस डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें...
Roti Vs Rice: रोटी या चावल? क्या है सेहत के लिए बेहतर और क्यों...
Best Foods For Weight Loss: वजन कम करने के लिए करें डाइट में ये बदलाव
Instant Rava Recipes Video: ब्रेकफास्ट में परांठा नहीं, खाएं सूजी से बनीं ये 4 हेल्दी डिश
डायबिटीज के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे, अपनाए ये 4 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं