- उबले अंडे की सैंडविच एक टेस्टी ब्रेकफास्ट रेसिपी है.
- अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है.
- एग मफिन एक बेक रेसिपी है.
Eggs For Weight Loss: बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो अंडा आपकी मदद कर सकता है. अंडे को नाश्ते में शामिल कर वजन को कंट्रोल किया जा सकता है. अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. अंडे को विटामिन-बी, विटामिन बी12, बायोटिन, रिबोफ्लाविन, थियामिन और सेलेनियम से भूरपूर माना जाता है. अंडे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए लाभदायक माना जाता है. नाश्ते में अंडे को खाने से वजन को कम किया जा सकता है. इतना ही नहीं अंडे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मददगार माने जाते हैं. ज्यादातर लोग अंडे को ऑमलेट के रूप में खाना पसंद करते हैं लेकिन सिर्फ ऑमलेट ही नहीं अंडे को आप कई तरह से अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं, तो चलिए आज हम बताते हैं आपको अंडे से बनने वाली क्विक रेसिपी.
वजन कम करने के लिए ऐसे करें अंडे का सेवनः
1. उबले अंडे का सैंडविचः
उबले अंडे की सैंडविच एक टेस्टी ब्रेकफास्ट रेसिपी है. इसको बहुत ही कम समय में तैयार किया जा सकता है. उबले अंडे की सैंडविच बनाने के लिए आपको टोस्टेड ब्रेड स्लाइस, उबला अंडा, काला नमक और काली मिर्च चाहिए. ब्रेड स्लाइस के साथ उबले अंडे को कवर करें और उपर से काला नमक, काली मिर्च पाउडर डालें, अगर आप इसे और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो अपनी पसंद की हरी सब्जियों को रोस्ट कर इसमें एड कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

अंडे को आप कई तरह से अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं,
2. एग मफिनः
एग मफिन एक बेक रेसिपी है. ब्रेकफास्ट में कम समय में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं जो आपके वजन को भी कंट्रोल में रख सके, तो आप एग मफिन को ट्राई कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए आपको अंडे, मसाले और सब्जियों की आवश्यकता है. मफिन टिन में एग बैटर डाल कर गोल्डन होने तक बेक करें. इसे और पोष्टिक बनाने के लिए आप इसमें दूसरी हेल्दी वेज और नॉन वेज चीजें एड कर सकते हैं.
3. अंडा पराठाः
अगर आपको नाश्ते में पराठा खाना पसंद हैं लेकिन आप वजन बढ़ने के डर से नहीं खा रहे हैं, तो परेशान न हो हम आपको बताते हैं अंडे से बनने वाले पराठे के बारे में जो स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है. इसे बनाने के लिए आपको पराठे की दो परतों के बीच में फेंटा हुआ अंडा, प्याज, हरी मिर्च, धनिया और मसाले को अच्छी तरह से डालना है, और जैसे आप अपने रेगुलर पराठे बनाते वैसे ही इसे बनाना है. पराठा बनकर तैयार है इसे आप अपनी पसंद की चटनी, सॉस और दही के साथ पेयर कर सकते हैं.
100 से ज्यादा तरह का होता है कैंसर का ये टाइप, डॉक्टर्स के लिए भी समझना है मुश्किल, जानें किसे और क्यों होता है....
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Oats Vs Corn Flakes: जानें ब्रेकफास्ट के लिए क्या है बेस्ट ओट्स या कॉर्न फ्लेक्स
Sindhi Dal Toast: सिंधी खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें क्लासिक सिंधी दाल टोस्ट-Recipe Inside
Ghevar Recipe: घर पर बनाएं घेवर, यहां है ब्रेड से घेवर बनाने की आसान रेसिपी
Disadvantages Of Red Chilli: ज्यादा लाल मिर्च पाउडर का सेवन करने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं