विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2021

Goan Egg Curry Recipe: मलाईदार और मसालेदार गोवा एग करी बनाने का आसान तरीका

गोवा एग करी स्वाद में मलाईदार, मसालेदार और तीखी होती है. इसके अनोखे स्वाद के राज है नारियल का दूध, इमली और खसखस.

Also Read in
रेसिपी जानने के लिए वीडियो देखें.
  • अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है.
  • गोवा एग करी स्वाद में मलाईदार, मसालेदार और तीखी होती है!
  • गोवा एग करी को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है.

अंडा एक ऐसी खाने की चीज है जो टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी है. अंडे को आप कई तरीके से बनाकर खा सकते हैं. अंडे से आप ऑमलेट, फ्रेंच टोस्ट, एग सैलेड, एग सैंडविच, एग करी और भी बहुत कुछ बना सकते हैं. अंडे प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं और ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं. यह उन कुछ चीजों में से एक है जो टेस्टी और हेल्दी हैं! इसलिए लोग इसे खाना ज्यादा पसंद करते हैं. 

तो, अगर आपके घर में कुछ अंडे बचे हैं और आप खाने के लिए एक अनोखी रेसिपी की तलाश में हैं, तो हमारे पास आपके लिए कुछ खास है. गोवा एग करी एक ऐसी मजेदार डिश है, आपको यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि आप किसी बीच पर आराम फरमा रहे हैं. गोवा एग करी स्वाद में मलाईदार, मसालेदार और तीखी होती है. इसके अनोखे स्वाद के राज है नारियल का दूध, इमली और खसखस. इस में वीडियो आप स्टेप बाई स्टेप इस टेस्टी डिश की रेसिपी देख सकते हैं और इसे आसानी से घर पर बना भी सकते हैं.

गोवा एग करी बनाने की विधि:

इस स्वादिष्ट गोवा एग करी को बनाने के लिए कद्दूकस किया हुआ नारियल, भुनी हुई लाल मिर्च, भुना जीरा, भुना हुआ धनिया, खसखस, लहसुन और अदरक को पीस लें. अब सबसे पहले तेल में प्याज का पेस्ट और करी पत्ते को भून लें. प्याज का रंग बदलने लगे तो इसमें टमाटर प्यूरी, मसाला पेस्ट, हल्दी पाउडर, नमक, गरम मसाला, हरी मिर्च और पानी डालें. इस मसाले को धीमी आंच पर  5-10 मिनट तक पकने दें. इसमें नारियल का दूध और इमली का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें. आखिर में, उबले हुए अंडे को डालें और आपकी गोवा एग करी तैयार है!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goan Egg Curry Recipe, Goan Egg Curry, Egg Curry, Goan Egg Curry Recipe With Coconut, Goan Recipes, Goa Special Dish, Simple Egg Curry Recipe, Egg Masala Curry Recipe, Egg Drop Curry Goan Style, Authentic Goan Recipes, Egg Curry Goan Style
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com