विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2019

Diabetes Diet: बाजरे से बनाएं ये चार डाइबेटिक-फ्रेंडली रेसिपीज़

नाश्ता यानि के ब्रेकफास्ट दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है, खासतौर पर अनियमित ब्लड शुगर (रक्त शर्करा) के स्तर वाले लोगों के लिए. लो ब्लड शुगर वाले लोग रक्त में ग्लूकोज के गंभीर स्तर को कम करने के लिए स्वस्थ नाश्ता खाना चाहते हैं.

Diabetes Diet: बाजरे से बनाएं ये चार डाइबेटिक-फ्रेंडली रेसिपीज़
  • बाजरा में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है.
  • बाजरा विभिन्न विटामिन्स और खनिजों का खजाना है.
  • नाश्ता यानि के ब्रेकफास्ट दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है.

नाश्ता यानि के ब्रेकफास्ट दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है, खासतौर पर अनियमित ब्लड शुगर (रक्त शर्करा) के स्तर वाले लोगों के लिए. लो ब्लड शुगर वाले लोग रक्त में ग्लूकोज के गंभीर स्तर को कम करने के लिए स्वस्थ नाश्ता खाना चाहते हैं. इसी तरह हाई ब्लड शुगर या हाइपरग्लाइसीमिया वाले लोगों के लिए भी यही बात है, क्योंकि एक हेल्दी ब्रेकफास्ट उन्हें अस्वास्थ्यकर स्नैक्स खाने से दूर रखता है. बाजरा एक ऐसा खाद्य अनाज हैं जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन के अच्छी मात्रा होती है, जिनकी उपस्थिति के कारण मधुमेह रोगियों को ब्लड शुगर के स्तर को विनियमित करने में मदद मिल सकती है. बाजरा विभिन्न विटामिन्स और खनिजों का खजाना है, जो शरीर के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं.

डायबिटीज डाइट: नीचे दिए गए चार ब्रेकफास्ट बाजरा व्यंजन ब्लड शुगर के स्तर को बनाएं रखने में मदद कर सकते हैं:

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है पपीता, जानें कैसे करता है मदद

बाजरे मेथी मिस्सी रोटी रेसिपी

बाजरे का उपयोग बड़े पैमाने पर भारतीय रसोई में फ्लैटब्रेड और कई प्रकार के स्नैक्स बनाने के लिए किया जाता है. यह हेल्दी ब्रेकफास्ट रोटी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प होगी जिनको हाई ब्लड शुगर है और जिन्हें जटिल कार्ब्स लोड करने की आवश्यकता है. यह रोटी बाजरा, साबुत गेहूं का आटा, मेथी के पत्ते, दही और पनीर डालकर तैयार की जाती है, यह रोटी अच्छे कार्ब्स के साथ लीन प्रोटीन से भरी हुई है.

फॉक्सटेल बाजरा दलिया 

फॉक्सटेल बाजरा को कोर्रा के रूप में भी जाना जाता है और इसका उपयोग एक संतृप्त दलिया बनाने के लिए किया जा सकता है जिसका सेवन मधुमेह रोगियों नाश्ते में किया जा सकता है. इस दलिये में चीनी नहीं होती, इसके बजाय इसे केले और अंजीर जैसे फलों से मीठा किया जाता है. इसके अलावा इस रेसिपी में राजगीरा के दाने, मखाने और काजू का भी उपयोग किया जाता है.

5 ब्रेकफास्ट जो डायबिटीज रोगियों के लिए हैं परफेक्ट

रागी व्हीट डोसा

डोसा भारतीय रसोई से निकलने वाला एक लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में से एक है जिसे नाश्ते में खाया जाता है. चावल के बैटर से एक बहुत पतला डोसा तैयार करके सांभर के साथ खाया जाता है. लेकिन, रागी और गेहूं से तैयार किया गया यह डोसा फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है और कैलोरी में अपेक्षाकृत कम होता है.

ज़्वार मेडली रेसिपी

ज्वार एक अन्य प्रकार का बाजरा है यह एक ऐसा अनाज है जो मधुमेह रोगियों के अनुकूल भोजन बनाने के काम आता है. इस ज्वार रेसिपी में कम कैलोरी वाली सब्जियों का इस्तेमाल किया गया है जूकिनी, बेल पैपर, बेबी कॉर्न जैसी सब्जियां शामिल है. तड़के के लिए इसमें राइस ब्रान ऑयल में कढ़ीपत्ता, अदरक और हरी मिर्च को पकाया जाता है,  जो फिर से ब्ल्ड शुगर को नियंत्रित करने के लिए अच्छा होता है.

जानें वजन घटाने, स्किन प्रोब्लम और डायबिटीज के मरीजों के लिए क्यों फायदेमंद है हल्दी की चाय

नोट: अपने आहार में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. आहार में किसी भी तरह का बदलाव अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें.

Diabetes Diet: ये पांच समर टिप्स जो डायबिटीज को करेंगे कंट्रोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diabetes, Diabetes Diet, Diabetic-friendly Recipes, Healthy Breakfast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com